फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movie Remake in South: साउथ इंडस्ट्री में कॉपी हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में, जबरदस्त हिट के साथ हुई थी धुआंधार कमाई

Sat, 23 Apr 2022 09:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की वह फिल्में जिनका साउथ रीमेक बना है - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के रीमेक बनाने का चलन रहा है, जिसमें कहानी तो वही रहती हैं, बस किरदार बदल दिए जाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो साउथ का रीमेक हैं और कई बड़े सितारे इनमें नजर आए हैं। लोगों को ये फिल्में काफी पसंद आईं, लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ की भी कई ऐसी फिल्में है, जिनकी कहानी बॉलीवुड की फिल्मों से ली गई है यानी बॉलीवुड फिल्मों का साउथ इंडस्ट्री में भी रीमेक बनाया गया है। ये सभी फिल्में बड़े पर्दे पर जबरदस्त हिट हुईं थीं और इनकी कहानी को भी खूब सराहा गया था।

मैं हूं न-ऐगन (साउथ)
साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं न' दर्शकों को खूब पसंद आई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, जायद खान और अमृता राव नजर आईं थीं। इसके बाद साल 2008 में मैं हूं न की तमिल रीमेक ऐगन आई जिसमें साउथ अभिनेता अजीत कुमार लीड रोल में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
मुन्नाभाई एमबीबीएस - फोटो : social media
मुन्नाभाई एमबीबीएस-शंकर दादा एमबीबीएस (साउथ)
साल 2003 में रिलीज हुआ संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' एक कॉमेडी फिल्म थी। दर्शकों को फिल्म के साथ ही मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी भी खूब पसंद आई थी। इस फिल्म का रीमेक शंकर दादा एमबीबीएस के नाम से रिलीज हुआ था। जिसमें चिरंजीवी मुख्य किरदार में थे।
विज्ञापन

3 of 5
थ्री इडियट्स - फोटो : social media
थ्री इडियट्स-नानबन (साउथ)
आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स लोगों के दिलों दिमाग पर छा गई थी और आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। जिस तरह से इस फिल्म में स्टूडेंट्स की जिंदगी और शिक्षा प्रणाली को दिखाया गया था कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गई है। फिल्म थ्री इडियट्स को साल 2009 में रिलीज किया गया था और इसके बाद साल 2012 में इसकी तमिल रीमेक नानबन रिलीज हुई। जिसमें अभिनेता सत्यराज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

4 of 5
दबंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'दबंग' साउथ में 'गब्बर सिंह'
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की कई ऐसी फिल्में हैं, जो साउथ की रीमेक हैं, जैसे तेरे नाम, वांटेड, बॉडीगार्ड, रेड्डी। क्या आपको पता है कि सलमान की फिल्म का भी साउथ में रीमेक बना है। भाईजान की फिल्म दबंग साल 2010 में आई थी। फिल्म में लोगों को एक्शन के साथ ही चुलबुल पांडे और रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा की केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद साल 2012 में गब्बर सिंह रिलीज हुई और पवन कल्याण स्टारर ये फिल्म भी हिट साबित हुई थी। बताया जाता है कि यह फिल्म दबंग की रीमेक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंक - फोटो : सोशल मीडिया
'पिंक' साउथ में 'नेरकोंडा परवाई'
साल 2017 में रिलीज हुआ फिल्म पिंक में सिर्फ तीन लड़कियों की कहानी नहीं बल्कि हर लड़की से यह कहीं न कहीं जुड़ती दिखाई दी थी। इस फिल्म का कॉन्स्पेट और मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में तापसी पन्नू, कृति कुल्हार और एंड्रिया ने तीनों लड़कियों के किरदार निभाए थे। इसके बाद साल 2019 में इसकी साउथ रीमेक नेरकोंडा परवाई के नाम से रिलीज हुई थी और इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता अजीत ने निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें