कुछ समय पहले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर की आखिरी फिल्म रिलीज हो गई है। इस फिल्म का नाम है 'तुलसीदार जूनियर'। तुलसीदास जूनियर सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। बता दें कि राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को मुंबई में निधन हो गया था। उनके निधन करीब एक साल तीन महीने बाद अभिनेता की फिल्म रिलीज हो गई है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें स्नूकर के अंडररेटेड गेम की बैकड्रॉप के अगेंस्ट एक बाप और बेटे के बीच के बॉन्डिंग दिखाई गई है। सिर्फ ऋषि कपूर और राजीव कपूर ही नहीं, बल्कि और भी कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके मरने के काफी समय बाद उनकी फिल्में रिलीज की गई हैं-