आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बेहतरीन अदाकारी से बेहद कम वक्त में लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। आलिया न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ फिल्म में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं, एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के जरिए अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं आलिया का जन्म भारत में नहीं हुआ था। आलिया, लंदन में पैदा हुई थीं। हालांकि, जन्म के कुछ वक्त बाद ही उनके पैरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान उन्हें लेकर भारत आ गए थे।