फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Broken News: सोनाली बेंद्रे से पहले ये कलाकार भी कर चुके हैं पत्रकार का रोल, लिस्ट में दिलीप कुमार भी हैं शामिल

Sat, 21 May 2022 07:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए के बीच लोकप्रिय हुईं सोनाली अब जल्द ही एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
1 of 7
the broken news - फोटो : social media

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए के बीच लोकप्रिय हुईं सोनाली अब जल्द ही एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। वह कैंसर से उबरने के बाद पहली बार फिर से अभिनय करती नजर आएंगी। अभिनेत्री जल्द ही अपनी सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज में सोनाली एक पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभिनेत्री से पहले बॉलीवुड के कई कलाकार पत्रकार की भूमिका में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारों के बारे में- 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार

हिंदी सिनेमा के ट्रैजडी किंग कह जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार भी पर्दे पर पत्रकार की भूमिका निभा चुके हैं। एक्टर ने फिल्म 'मशाल' में एक निर्भीक पत्रकार का किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक ऐसे पत्रकार बने थे, जो मुंबई से अपराध को मिटाना चाहते हैं।   

विज्ञापन

3 of 7
नायक - फोटो : हॉटस्टार

नायक

इस फिल्म में अनिल कपूर पत्रकार शिवाजी राव गायकवाड़ के रूप मे नजर आए थे। शिवाजी राव को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बलराज चौहान (अमरीश पुरी) के एक इंटरव्यू के दौरान भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद एक दिन का सीएम बनने का मौका मिला था। यह फिल्म अनिल कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

4 of 7
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी - फोटो : Social media

शाहरुख खान और जूही चावला

फिल्म 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' में अभिनेत्री जूही चावला और एक्टर शाहरुख खान बतौर जर्नलिस्ट नजर आए थे। दर्शकों ने दोनों को काफी पसंद किया था। फिल्म में दोनों अलग-अलग चैनल्स के पत्रकार बने थे, जो सबसे पहले खबर को ब्रेक करने की होड़ करते नजर आए थे।

विज्ञापन

5 of 7
नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में एक पत्रकार के किरदार में नजर आई थीं। दिल्ली के जेसिका लाल हत्याकांड पर आधारित यह फिल्म इसी रिपोर्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। पत्रकार बनीं रानी फिल्म में सच्चाई को उजागर कर जेसिका को न्याय दिलाती है। दर्शकों ने फिल्म में रानी के अभिनय को काफी सराहा था।
विज्ञापन

6 of 7
'लक्ष्य' में प्रीति जिंटा - फोटो : Social media

प्रीति जिंटा

हिंदी सिनेमा की प्रभावशाली फिल्मों में से एक 'लक्ष्य' में प्रीति जिंटा भी बतौर पत्रकार नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री का किरदार प्रसिद्ध जर्नलिस्ट बरखा दत्त से प्रेरित था। फिल्म में प्रीति मुख्यता वॉर जर्नलिस्ट के रूप में अपनी जान जोखिम में डालकर कारगिल में चल रहे हिन्दुस्तान-पाकिस्तान युध्द को कवर करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कोंकणा सेन शर्मा

बतौर पत्रकार कोंकणा सेन का फिल्म 'पेज थ्री' में किरदार काफी प्रभावशाली था। फिल्म में अभिनेत्री के बेहतरीन अभिनय को लोगों की अच्छी खासी सराहना मिली थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें