एक समय था जब बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो का दबदबा होता था। फैंस हीरो के दीवाने होते थे और हिरोइन भी हीरो को ही मिलती थी। लेकिन समय बदल गया है। अब फैंस के बीच ऐसी फिल्में आ रही हैं, जिसमें विलेन यानी खलनायक का किरदार उतना ही अहम होता है, जितना हीरो यानी लीड अभिनेता का होता है। इतना ही नहीं, फैंस भी विलेन के दमदार अंदाज के दीवाने हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में डॉन या फिर गैंगस्टर जैसी भूमिका निभाकर फैंस का दिल जीता है।
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आलिया भट्ट का है। हाल ही में, आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए आलिया ने पहली बार लेडी डॉन की भूमिका फिल्मी पर्दे पर निभाई है। फिल्म में आलिया की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।