सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा सुपरस्टार सलमान खान को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता के प्रति अपनी दुश्मनी सार्वजनिक रूप से जाहिर की है, जिसके बाद अभिनेता को अपनी सुरक्षा और भी ज्यादा मजबूत करनी पड़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने हाल ही में लगभग 2 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाड़ी को दुबई से सीधे मुंबई आयात किया गया है। इसके साथ ही सलमान लाइसेंसी गन भी हमेशा अपने साथ रखते हैं।