फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर, बिपाशा, वरुण, सोहा का हो चुका है भूत से सामना

Thu, 21 Apr 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
पर्दे पर भले ही ये सितारे भूतों का सामना करते दिखते हों लेकिन जब सच में इनका पाला भूत और आत्मा से पड़ा तो जैसे इनके होश ही उड़ गए। बड़े आराम से भूतिया फिल्म कर लेने वाले इन सितारों के साथ ऐसा ऐसा घट चुक है कि जान कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 
विज्ञापन

भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना

2 of 9
- फोटो : getty images
इमरान अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने महाराष्ट्र के माथेरन गए थे जहां वे जिस होटल में रुके थे वहां कोई और मेहमान नहीं थे। एक रात उन्होंने चीखों की आवाज सुनी और पता लगाने की सोची। उन्हें होटल में कोई और नहीं मिला। वो इतने डर गए थे कि सबने पूरी रात एक ही कमरे में बिताई और आवाजें आती रहीं। जैसे ही सुबह हुई, वे सब दूसरे होटल में चले गए जहां औऱ भी मेहमान थे।
विज्ञापन

भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना

3 of 9
- फोटो : getty images
गुजरात की एक हवेली में फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट की शूटिंग करते वक्त सोहा अली खान और माही गिल को भी भूत का अनुभव हुआ था। उन्हें खाली कमरों से अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं और उन्हें महसूस होता था कि कोई सेट तक उनका पीछा करता है। ये आवाजें रात में भी सुनाई देती थीं। सोहा ने कहा था,''बिना वक्त बर्बाद किए पूरी कास्ट और क्रू की टीम वहां से सामान बांध के निकल गई थी ताकि कुछ भी गलत होने की संभावना न रहे।''

भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना

4 of 9
गोविंदा कागोविंदा का तो भूत से बहुत करीब से सामना हुआ था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक रात में गोविंदा की आंख खुली और उन्होंने एक बूढ़ी महिला को अपने सीने पर बैठा पाया। उन्होंने तुरंत बिस्तर के पास वाली बत्ती जलाई तो महिला गायब हो गई। उन्होंने अपने कमरे को देखा तो पाया कि सारी चीजें साफ सुथरे तरीके से अपनी अपनी जगह रखी हैं, जबकि सोने से पहले चीजें कमरे में इधर उधर बिखरी थीं।  गोविंदा ने कहा था,'' मैं इतना डर गया था कि मैं तुरंत वहां से निकल गया अपनी जान बचाने के लिए और सीधे मुबंई जाकर रुका। मैं जब भी उस दिन को याद करता हूं, मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।''
विज्ञापन

भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना

5 of 9
वरुण धवन ने बताया था कि जब वे फिल्म एबीसीडी की शूटिंग कर रहे थे तो वे लास वेगस के एख होटल में उस स्वीट में रुके थे जहां विदेशी गायक फ्रैंक सिनाट्रा रुका करते थे। ये उनका सबसे पंसदीदा कमरा था। वरुण को उसी दौरान उनके भूत के गाने की आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने बताया था,''उस कमरे में जरूर भूत था क्योंकि रात में मुझे किसी के गाने की आवाज सुनाई देती थी और दरवाजे के खुलने की आवाज आती थी।''
विज्ञापन

भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना

6 of 9
फिल्म 3जी की शूटिंग करते वक्त नील नितिन मुकेश भूतिया जगह पर रहे थे। क्रू के लड़कों ने भी किसी के होने की बात कही थी और एक दिन उनमें से एक लड़का चिल्लाता हुआ बाहर आया कि कोई उसके पास खड़ा है और उसके अंदर से होकर गया है। पहले तो नील को लगा कि लड़का मजाक कर रहा है लेकिन जब वो हिलते हिलते बैठ गया तो सबको अहसास हुआ तो फिर सबने गंभीरता से उसकी बात सुनी।
विज्ञापन

भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना

7 of 9
फिल्म आत्मा के निर्देश सुपर्ण वर्मा ने बताया था कि एक सीन की शूटिंग करते वक्त उन्हें अहसास हुआ कि नवाजुद्दीन के पीछे दीवार पर लटका फोटोफ्रेम हल्का सा टूट गया है। चूंकि नवाज पूरी शिद्दत से सीन कर रहे थे तो सुपर्ण ने भी उन्हे नहीं टोका। थोड़ी देर बात फ्रेम टूट कर नीचे गिर पड़ा जबकि वहां तो कोई हवा भी नहीं चल रही थी और खूंटी दीवार पर ही लगी हुई थी।

भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना

8 of 9
वैसे तो बिपाशा बसु खुद इतनी भूतिया फिल्में कर चुकी हैं लेकिन जब उनके साथ ऐसा ही एक वाकया हुआ तो उनके हाथ-पैर फूल गए थे। वे मुकेश मिल में फिल्म गुनाह की शूटिंग कर रही थीं जब उन्हें कुछ महसूस हुआ। वे कुछ खास कमरों में अपनी लाइनें ही याद नहीं कर पा रही थीं। निर्देशक ने भी बताया था कि उन्होंने रहस्यमयी चीजें देखी थीं। कुछ दिन बात किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही एक लड़की भी ऐसे अजबी हरकतें करने लगी, मानो उस पर भूत चढ़ा हो। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। तब से बिपाशा ने फैसला कर लिया था कि वे कभी मुकेश मिल में शूटिंग नहीं करेंगी।
विज्ञापन

भूत से हो चुका है इन सितारों का सामना

9 of 9
रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी की शूटिंग करते वक्त पेशवा बाजीराव का भूत होने का आभास हुआ था। उन्होंने बताया था कि एक दिन काली दीवार पर सफेद धूल जमा हो गई और वो धीरे धीरे पेशवा का आकार लेने लगी। उसकी पगड़ी थी, आंखें, नाक, मूछ और बाहें भी, रणवीर ने बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें