फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ही नहीं ये 7 बॉलीवुड स्टार्स भी रह चुके हैं गंभीर रोग का शिकार, सल्लू को थी यहां दिक्कत

Fri, 04 May 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Sonam Kapoor
इंसान चाहे कितना ही पैसे वाला क्यों ना हो बीमारियां किसी की सगी नहीं होती। ऐसे में बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की जिन्होंने भयंकर बीमारियों से जंग जीती और कुछेक ऐसे भी हैं जो आज भी किसी ना किसी वजह से शारीरिक तौर पर परेशान हैं..तो जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

मनीषा कोईराला

2 of 9
manisha koirala sanjay dutt
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोईराला कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार रह चुकी हैं। बता दें कि मनीषा को ओवेरियन जैसे गंभीर कैंसर की स्टेज से गुजरना पड़ा। यह बीमारी उनको साल 2012 में हुई थी जिसे लंबे समय के उपचार के बाद ठीक कर लिया गया। 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन

3 of 9
Amitabh bachchan
सदी के महानायक भी बीमारियों की चपेट से बच नहीं सके हैं। उन्हें टीबी जैसे घातक रोग ने घेर लिया था। लेकिन समय रहते उन्होंने इस खतरनाक बीमारी से निजात पा ली। वहीं, फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक्टर पुनीत इस्सर का पंच पेट में लगने से वह आज भी परेशान हैं। 

शाहरुख खान

4 of 9
शाहरुख खान
इस कड़ी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। दरअसल, वह अपने 27 साल के फिल्मी करियर में अब तक आठ बार सर्जरी करवा चुके हैं जिसमें आंख, घुटने, कंधे और गले तक की सर्जरी शामिल है।
विज्ञापन

लीजा रे

5 of 9
lisa ray
सुपरहिट फिल्म कसूर से लोगों की नजरों में छा जाने वालीं एक्ट्रेस लीजा रे भी कैंसर का शिकार रह चुकी हैं। उन्हें साल 2009 में व्हाइट ब्लड सेल्स में कैंसर था। यह बीमारी गिने-चुने लोगों में ही पाई जाती है। एक साल बाद उन्हें इस बीमारी से निजात मिली, लेकिन वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई क्योंकि यह एक लाइलाज बीमारी है। 
विज्ञापन

सलमान खान

6 of 9
सलमान खान
बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान साल 2011 में ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया नामक बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी में चेहरों की नसों में दर्द होता है। यह सबसे दर्दनाक बीमारियों में शामिल है। इसके लिए सलमान के चेहरे की सर्जरी भी हुई थी। 
विज्ञापन

अनुराग बासु

7 of 9
anurag basu
डायरेक्टर अनुराग बासु ब्लड कैंसर के मरीज रह चुके हैं। साल 2004 में अनुराग इस घातक बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे उपचार के जरिए वह इस बीमारी से जीत गए।

मुमताज

8 of 9
Mumtaz
पुराने जमाने की सुपरहिट और खूबसूरत अदाकारा मुमताज भी कैंसर जैसी बीमारी का दंश झेल चुकी हैं। उन्हें 54 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। लेकिन उन्होंने हार ना मानते हुए सर्जरी, कीमो और रेडिएशन जैसे सेशन से खुद को कमजोर नहीं होने दिया और इस गंभीर बीमारी का डट कर सामना किया।
विज्ञापन

सोनम कपूर

9 of 9
sonam kapoor
आखिर में बात करेंगे लाखों दिलों पर राज करने वालीं एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की जो डायबिटीज की मरीज हैं। हेल्थीवर्ल्ड.इन के मुताबिक उन्हें टाइप-1 डायबिटीज है। उनको यह बीमारी किशोरावस्था से है। लेकिन आपको बता दें कि वह इससे निजात पाने के लिए नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करती हैं, इसलिए वह इतनी चुस्त और फिट रहती हैं। सबसे बड़ी बात आने वाली 8 मई को सोनम की शादी उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से होने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। गौरतलब है कि 1 मई को सोनम के परिजनों ने उनकी शादी की तारीख की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें