फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में भी बनी इन 8 सितारों की जोड़ी, शूटिंग के दौरान ही परवान चढ़ा प्यार

Sat, 13 Apr 2019 02:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bollywood stars
बॉलीवुड की फिल्मों की तरह कुछ सितारों की शादियां भी यादगार हैं जिनमें पहले परदे की जोड़ियां असल जिंदगी में एक हो गईं। पढ़िए फिल्म इंडस्ट्री की इन 8 बेस्ट जोड़ियों की कहानी...
विज्ञापन

2 of 9
deepika, ranveer - फोटो : social media
दीपिका-रणवीर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कमेस्ट्री आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती ही है। हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। फिल्म के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार और आखिर में शादी। तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। पद्मावत, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी फिल्म में दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन

3 of 9
akshay kumar twinkle khanna
अक्षय और ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार ने एक बार इंटरव्यू में टि्वंकल के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था। अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को क्यूट ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।  

4 of 9
saif ali khan and kareena khan - फोटो : instagram
करीना और सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को करीब 8 साल हो चुके हैं। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से पहले कोर्ट मैरिज की फिर रिसेप्शन पार्टी दी थी। सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों इंडस्ट्री के सबसे हॉट एंड हैपनिंग कपल हैं। पब्लिक अपीयरेंस और अवार्ड फंक्शन में भी कई बार दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 9
अजय-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ी में से एक है। इस कपल की लव स्टोरी बहुत ही मजेदार है। पहले काजोल को अजय पसंद नहीं करते थे। एक वक्त के बाद दोनों इस तरह से करीब आए कि आज तक एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। काजोल हर समय अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं वहीं अजय भी अपनी पत्नी को प्यार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
विज्ञापन

6 of 9
Aishwarya and Abhishek
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक और ऐश्वर्या एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे। अभिषेक, ऐश से 3 साल छोटे हैं। दोनों की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। दोनों की बेटी आराध्य है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन पिछली बार साल 2010 में पर्दे पर साथ नजर आए थे। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'रावण' में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। 
विज्ञापन

7 of 9
karan and Bipasha
करण और बिपाशा
एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने दो साल पहले ही एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी की है। करण इससे पहले श्रद्धा निगम के साथ 2008 में और टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ 2012 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। करण और बिपाशा की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  

8 of 9
Saira Banu and Dilip Kumar
दिलीप कुमार और सायरा बानो
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो के प्यार की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। दोनों की उम्र में लगभग 22 साल का अंतर था। फिर भी दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। दिलीप कुमार जब 44 साल के थे तब उन्होंने अपनी आधी उम्र की सायरा बानो (22) से शादी की। 
विज्ञापन

9 of 9
Rajesh and Dimple Khanna
राजेश और डिंपल
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने खुद से 15 साल छोटी डिंपल से शादी की थी। उनकी शादी की खबरें उस जमाने में खूब सुर्खियों में रही थीं। राजेश और डिंपल के बीच तीन साल तक अफेयर चला। हालांकि, राजेश-डिंपल का वैवाहिक जीवन ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें