फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरदार में ढलने के इस हद तक चले गए ये बॉलीवुड स्टार्स, रणदीप हुड्डा की हालत देखकर रो पड़े थे लोग

Wed, 26 Feb 2020 11:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में अब रियलटी की जमाना है। निर्देशक लोकेशन से लेकर एक्शन तक, सबकुछ असली दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए फिल्मों पर पैसा भी खूब लुटाया जाता है। लेकिन इसके अलावा जो बात सबसे ज्यादा प्रभावित करती है वो है फिल्म का एक्टर। जी हां...बॉलीवुड के कुछ कलाकार किरदार के मुताबिक अपने आप को इस तरह ढाल लेते हैं कि उन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही चार स्टार्स के बारे में जो अपने किरदार में परफेक्शन लाने के लिए हद से गुजर जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : Social Media
आमिर खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का आता है। आमिर साल में मुश्किल से एक ही फिल्म करते हैं लेकिन वो अपने किरदार में पूरी तरह से जान डाल देते हैं। आपको दंगल फिल्म तो याद होगी। इस फिल्म में आमिर ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया। फिल्म के अंदर उन्होंने एक तरफ पिता के किरदार में खूब वजन बढ़ाया वहीं दूसरी तरफ जवान दिखने के लिए उन्होंने सिक्स पैक एब्स भी बनाए। अपनी आने वाले फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर ने खूब लंबी दाढ़ी और बाल रखे।
विज्ञापन

3 of 5
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान अख्तर
बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन बायोपिक में जगह बनाने वाली फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए फरहान अख्तर ने जो किया उसकी आज भी तारीफ होती है। मिल्खा सिंह जैसा दिखने के लिए फरहान ने गजब का लुक दिया। सिक्स पैक एब्स से लेकर मैदान पर दौड़ लगाने तक, फरहान ने हर काम बखूबी किया। इसी के चलते फिल्म सुपर हिट रही।

4 of 5
mary kom
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'मैरी कोम' में अपने मस्कुलर लुक के लिए बहुत मेहनत की। इसके लिए प्रियंका ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। यहां तक कि उन्हें अपनी डाइट भी एक खिलाड़ी की तरह लेनी पड़ी थी। प्रियंका की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Randeep Hooda - फोटो : Social Media
रणदीप हुड्डा
फिल्म सरबजीत में रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में थे। इस किरदार को जिस तरह उन्होंने निभाया शायद ही कोई दूसरा कलाकार निभा पाता। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर बनी इस फिल्म के लिए रणदीप ने अपनी जान लगा दी। जेल में रहने के दौरान जो हालत सरबजीत की हुई थी वहीं रणदीप हुड्डा ने अपने किरदार में किया। उन्होंने अपना वजन काफी कम किया ताकि वो पूरी तरह से इस किरदार से साथ न्याय कर सकें।

डोनाल्ड ट्रंप के शाही डिनर में अचानक पहुंचा था ये शरारती बंदर, बिना किसी डर के करता रहा ऐसी हरकत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें