फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Loves Cooking: कुकिंग में भी एक्सपर्ट हैं ये सितारे, कोई बंगाली तो कोई मुगलई पकवान बनाने में है माहिर

Tue, 09 Aug 2022 11:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारों को वैसे तो एक्टिंग की दुनिया में महारथ हासिल होती है। ऐसे में आम आदमी भी उनके काम को लेकर सितारों को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि लोग सितारों के शौक को भी अपना शौक मानने लगते हैं। इसीलिए एक्टर्स भी अपने फैंस को प्रेरित करने के लिए तमाम तरीके अपनाते रहते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं जो कई तरीके की डिशेज पसंद करने के अलावा वह विभिन्न तरीके के पकवान बनाने में भी पारंगत हैं। तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं, जो कुकिंग में एक्सपर्ट हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय खाना खाने के अलावा खाना पकाने का भी शौक रखती हैं। उनके पति अभिषेक बच्चन को अभिनेत्री के हाथ का बंगाली खाना बहुत पसंद है। इसके अलावा वह डेजर्ट भी बहुत स्वादिष्ट बना लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण भी बेहतरीन कुक हैं। अभिनेत्री अपने किचन के सामान की शॉपिंग भी खुद ही करती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री कई बार पास्ता से लेकर चिकन तक की रेसिपी भी सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक अभिनेता के साथ-साथ स्वादिष्ट खाना भी बना लेते हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वह बैंकॉक के एक रेस्टोरेंट में वेटर और शेफ के रूप में काम करते थे। अक्षय कुमार थाई ग्रीन करी बहुत अच्छी बनाते हैं। जब भी उन्हें शूटिंग से मौका मिलता है तो वह परिवार के लिए रसोईं में हाथ जरूर आजमाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन को भी खाना पकाने में महारथ हासिल है। जब उनको समय मिलता है तो कुकिंग में हाथ आजमा लेते हैं। अजय देवगन को मुगलाई, चीनी, कॉन्टिनेंटल और मैक्सिकन फूड बनाना पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रणौत कमाल की एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही साथ वह बेमिसाल कुक भी हैं। जब भी उन्हें एक्टिंग से मौका मिलता है तो वह किचन में अपनी कलाकारी दिखाती हैं। पेरिस में एक फिल्म की शूटिंग करते हुए कंगना ने अपने पूरे क्रू मेंबर के लिए भिन्डी मसाला और दाल तड़का बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें