फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन से लेकर सनी लियोन तक, इन स्टार्स ने गोद लिए बच्चे

Fri, 21 Jul 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
सनी लियोन
हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोन ने मां बनने की इच्छा जताई थी और अब वो मां बन भी गई हैं। सनी लियोन ने 21 दिन की एक बेहद ही प्यारी सी बच्ची को गोद लिया है...लेकिन सनी लियोन पहली ऐसी सेलेब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने किसी बच्ची को गोद लिया हो, उनसे पहले और भी कई स्टार्स ने बच्चों को गोद लिया है।

एक नजर ऐसे ही स्टार्स पर:
विज्ञापन

2 of 7
बेटी रैने के साथ सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो बेटियों को गोद लिया और उन्हें एक बेहतर जिंदगी दी। सुष्मिता ने आज तक शादी नहीं की है, लेकिन एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। महज 25 साल की उम्र में ही सुष्मिता ने पहली बेटी रैने को गोद लिया और उसके बाद 2010 में दूसरी बेटी को सुष ने गोद लिया।
विज्ञापन

3 of 7
अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी दो खूबसूरत बेटियों को गोद लिया था और उस वक्त वो खुद 21 साल की थीं। कुछ वक्त पहले ही रवीना ने अपनी गोद ली हुई एक बेटी की शादी भी की है।

4 of 7
अपने बेटे और गोद ली हुई बेटी के साथ मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे हैं, बावजूद इसके उन्होंने एक प्यारी सी बेटी दिशानी को गोद लिया।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान अपनी बहन अर्पिता और परिवार के साथ
सलमान, अरबाज और सोहेल खान की बहन अर्पिता खान भी उनकी गोद ली हुई बहन है। उनके पिता सलीम खान ने अर्पिता को बचपन में गोद लिया था और सभी अपनी जान से भी ज्यादा अर्पिता को प्यार करते हैं। आज अर्पिता शादीशुदा हैं और आलीशान जिंदगी जी रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
समीर सोनी और नीलम कोठारी
एक्टर समीर सोनी और उनकी वाइफ नीलम कोठारी ने भी एक खूबसूरत सी बेटी को गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुनाल कोहली अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ
एक्टर और फिल्ममेकर कुनाल कोहली ने भी एक बेटी को गोद लिया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें