नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्द्की ने रंगभेद के खिलाफ कई सालों तक लड़ाई लड़ी। वह कहते हैं, 'मुझे कई सालों तक केवल इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया, क्योंकि मैं छोटा हूं और मैं सांवला दिखता हूं। अगर ये सब चीजें खत्म हो जाएंगी तो शायद हम अच्छा सिनेमा बना सकते हैं। अब इस बात को लेकर शिकायत नहीं कर सकता, क्योंकि मैं अपनी जगह बना चुका हूं, लेकिन मैं यह बात उन कलाकारों के लिए जरूर रख सकता हूं, जो आज भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, क्योंकि वे असल में शानदार हैं और मेहनती भी हैं।'