फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे, अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर सहित इन स्टार्स ने की लोगों से अपील

Wed, 25 Mar 2020 01:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को एलान किया कि रात 12 बजे से देश पूरी तरह से लॉकडाउन (देशबंदी) हो जाएगा। ये लॉकडाउन पूरे तीन हफ्ते यानि 21 दिनों तक रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह एक तरह का कर्फ्यू ही है जो जनता कर्फ्यू से भी ज्यादा सख्त होगा। उन्होंने अपने संबोधन में साफ कहा कि आने वाले 21 दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। कोरोना से बचाव का इसके अलावा कोई और तरीका नहीं है। इस एलान के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी के फैसले का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है।
विज्ञापन

2 of 6
Rishi Kapoor - फोटो : socail media
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, 'एक के लिए सब, सब के लिए एक। हमें वही करना है जो हमें करना है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम सभी एक दूसरे को व्यस्त रखेंगे और आने वाले समय के लिए मनोरंजन करेंगे। कोई चिंता की बात नहीं है। घबराए नहीं। इसको भी देख लेंगे। पीएम जी चिंता मत करो हम आपके साथ हैं! जय हिन्द।'

विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने भी पीएम मोदी की बात समर्थन करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, 'हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम। ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी।'

4 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया, 'गलती से भी बाहर मत दिखना (सिर्फ उन लोगों के लिए जिनको मैं अपनी खिड़की से देख सकती हैं) घर पर ही रहिए, सुरक्षित रहिए।'

विज्ञापन

5 of 6
tapsee pannu
तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, '21 दिन! हमारे जीवन के बदले में ये कुछ भी नहीं। चलो यह सब करते हैं! और उम्मीद है कि इस लॉकडाउन के अंत तक हमारे पास निश्चित रूप से जश्न मनाने के लिए कारण होगा। तब तक एक बार में एक दिन के लिए जाने दो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahesh Bhatt - फोटो : social media
महेश भट्ट ने ट्वीट किया, 'अब हम एक सामूहिक मोड़ पर हैं, जहां हमें पूरे भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन को लागू करने में सरकार मदद करनी चाहिए। भय के समय के लिए एकजुटता, मानवता, बलिदान और आशा की आवश्यकता होती है। कोई हिस्टीरिया और अफवाह नहीं फैलाना।'

लॉकडाउन में देख सकते हैं एवेंजर्स की अब तक की पूरी कहानी, ये रही पहली सात फिल्मों की ओटीटी लिस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें