असम इन दिनों बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। पिछले एक हफ्ते से राज्य में 22 लाख से ज्यादा लोग इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए हैं। राज्य में आई इस भयंकर तबाही से अब तक बड़ी संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में आमिर खान असम के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने असम पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है। एक्टर की इस मदद पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रिया कहा है। आमिर की इस कदम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इंडस्ट्री में केवल आमिर ही नहीं जो इस तरह के नेक काम करते हैं, बल्कि बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े सितारे भी हैं जो दरियादिली के लिए काफी मशहूर हैं।