फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मशहूर सितारों ने पर्दे पर अपनी साली और भाभी संग किया था रोमांस, आज भी हिट हैं रोमांटिक सीन्स

Sun, 04 Apr 2021 12:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन, अनिल कपूर और सैफ अली खान
बॉलीवुड की फिल्मों में काम करते हुए एक्टर्स और एक्ट्रेस के बीच अक्सर ही अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। लेकिन जब यही बॉन्डिंग रियल लाइफ में रिश्तेदारी में बदल जाये तो क्या ही कहने। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने फिल्मों में साथ काम किया और बाद में उनके बीच रिश्तेदारी हो गई। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कभी अपनी भाभी तो कभी अपनी साली के साथ काम किया।
विज्ञापन

2 of 6
अशोक कुमार और मधुबाला
अशोक कुमार और मधुबाला

अभिनेता अशोक कुमार और अभिनेत्री मधुबाला ने फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में साथ काम किया था और दोनों ने फिल्म में रोमांटिक सीन्स दिए थे। ऑनस्क्रीन इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। बाद में मधुबाला ने अशोक कुमार के भाई किशोर कुमार से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 6
रणधीर कपूर और नीतू कपूर
रणधीर कपूर और नीतू कपूर

रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने करीब पांच फिल्मों में साथ काम किया और कभी नहीं सोचा होगा कि कभी दोनों रिश्तेदार बन जाएंगे। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी कर ली थी और इस लिजाह से रणधीर नीतू के जेठ हो गए थे। रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने फिल्म 'हीरालाल', 'पन्नालाल', 'कसमे वादा', 'भला मानूस' और 'ढोंगी' में साथ काम किया था।

4 of 6
अनिल कपूर और श्रीदेवी 
अनिल कपूर और श्रीदेवी

सुपरस्टार अनिल कपूर और 'चांदनी' श्रीदेवी की जोड़ी पर्दे पर हिट जोड़ियों में से एक थी। दोनों की केमेस्ट्री को इतना पसंद किया जाता था कि इनकी फिल्में आते ही हिट हो जाती थी। अनिल ने भाभी श्रीदेवी के साथ 'लाडला', 'मिस्टर इंडिया' और 'लम्हे' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा दोनों ने करीब 14 फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन और रानी मुखर्जी
अजय देवगन और रानी मुखर्जी

एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने बहुत ज्यादा नहीं सिर्फ दो ही फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन इनकी केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। रानी अजय की रिश्ते में साली है। रानी मुखर्जी और काजोल कजिन हैं। तो वहीं अजय और रानी ने फिल्म 'एलओसी कार्गिल' और 'चोरी चोरी' में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान और करिश्मा कपूर
सैफ अली खान और करिश्मा कपूर

सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर बहने हैं और अभिनेता सैफ अली खान करीना के पति। इस हिसाब से सैफ-करिश्मा रिश्ते में जीजा साली हुए। सैफ और करिश्मा ने फिल्म 'हम साथ-साथ' है में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने रोमांस किया और उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन दोनों के बीच रिश्ता होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें