फिल्मी सितारों, सेलिब्रिटी को अलग-अलग कारणों से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इस लिस्ट में बड़े-बड़े सुपरस्टार जैसे सलमान और शाहरुख खान तक शामिल हैं। जानिए, किन-किन और एक्टर्स को, सेलिब्रिटीज को जान से मारने की धमकी मिली और क्यों?
शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुए विवाद में इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा का नाम भी शामिल रहा। हाल ही में अपूर्वा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की जिसमें बताया कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुई घटना के बाद उन्हें जान से मारने की, रेप तक की धमकियां दी गईं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी सेलिब्रिटी को इस तरह से धमकाया जा रहा हो। पहले भी सलमान, शाहरुख के अलावा कई सेलिब्रिटी को जान से मारने की धमकियां मिली हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
कंगना रनौत
फिल्म ‘इमरजेंसी’ बनाने के दौरान कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई। कंगना ने ही एक वीडियो री-ट्वीट किया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। इस वीडियो में एक व्यक्ति कंगना को धमका रहा था। उसका कहना है कि था, ‘हम सिर कटवा सकते हैं तो काट भी सकते हैं।’
विज्ञापन
3 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@kapilsharma
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी इस साल की शुरुआत में एक ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच भी की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि ये धमकियां पाकिस्तानी से आईं।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान
एक लंबे वक्त से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पिछले साल भी ऐसी ही धमकी सलमान को दी गई। सलमान की सुरक्षा इसके बाद से बढ़ा दी गई। साथ ही उन्होंने अपने घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ भी करवा लिया है।
दीपिका पादुकोण
साल 2018 में फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के दौरान दीपिका पादुकोण को जान से मारने की धमकी मिली। दरअसल, इस फिल्म से कुछ विवाद जुड़ गए थे, इन्हीं विवादों के बीच दीपिका को टारगेट किया गया। इन धमकियों से अभिनेत्री का परिवार और पति रणवीर सिंह काफी दुखी हुए लेकिन दीपिका ने संयम से काम किया।
शाहरुख खान
इस साल सलमान के साथ-साथ शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकियां दी गईं। अज्ञात लोगों द्वारा शाहरुख खान के नाम धमकी भरे कॉल किए गए। पुलिस ने इस मामले में जांच भी की। इसके बाद से ही शाहरुख खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।