फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती हथिनी की हत्या पर भड़के अक्षय और अनुष्का, टाइगर-आलिया समेत इन स्टार्स ने जताया गुस्सा

Thu, 04 Jun 2020 12:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अनुपम खेर और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
केरल राज्य में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक भरा अनानास खाने से मौत हो गई। हथिनी मल्लापुरम जिले में शहर की ओर आ गई थी। यहां कुछ लोगों ने फलों के भीतर छिपाकर उसे पटाखे खिला दिए। घायल होने के बाद वो इतनी दर्द में तीन दिन तक वेलियार नदी में खड़ी रही और उस तक चिकित्सीय मदद पहुंचाने के सभी प्रयास नाकाम रहे। अंत में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बॉलीवुड सितारों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हो सकता है कि जानवर कम जंगली हों और इंसान कम इंसान। उस हथिनी के साथ जो हुआ वह दिल दहला देने वाला, अमानवीय और अस्वीकार्य है! दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।'
 
विज्ञापन

3 of 8
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'यही वो वजह है जिसके लिए हमें पशु क्रूरता के खिलाफ कड़े कानूनों की जरूरत है।' अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम सभी केरल के मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि दोषियों का पता लगाया जाए और उन्हें इस घृणित अपराध के लिए कानून के मुताबिक सजा दी जाए।'
 

4 of 8
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media
रणदीप हुड्डा ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन और प्रकाश जावड़ेकर को भी टैग करते हुए और हथिनी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि एक गर्भवती और फ्रेंडली हथिनी को कुछ लोगों ने जानकर पटाखों से भरा अनानस खिलाया जो एक अमानवीय हरकत है। ये पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 8
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कार्तिक आर्यन ने हाथी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- शर्मिदा, आत्मा को शांति मिले।
 
विज्ञापन

6 of 8
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'भयानक। बस भयानक है। हमें एक साथ उनकी आवाज बनना चाहिए। क्या हमें किसी के साथ ऐसा भद्दा मजाक करना चाहिए? यह दिल तोड़ने वाला है।'
विज्ञापन

7 of 8
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Social Media
टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गर्भवती हथिनी और उसके बच्चे का कार्टून शेयर किया। इसमें हथिनी कह रही है कि इंसानों ने हमें खाना दिया। वहीं बच्चा कह रहा है इंसान बहुत अच्छे होते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मेनका गांधी - फोटो : एएनआई
बता दें कि भाजपा सांसद मेनका गांधी ने इसे हत्या करार दिया है। वहीं, मन्नरक्कड़ वन रेंज के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हथिनी की मौत के बारे में मेनका गांधी ने कहा, 'ये हत्या है, मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है, यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। उदाहरण के लिए यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।'

'वादा रहा सनम' और 'ये दुआ है मेरी रब से' सहित इन गीतों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे अनवर सागर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें