फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउडी मोदी' से लेकर प्रेम चोपड़ा के जन्मदिन तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Mon, 23 Sep 2019 06:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prem Chopra - फोटो : Social Media
‏प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में रविवार को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मंच से राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की तो वहीं पीएम मोदी ने अमेरिका को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताया। विकास का नारा देते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर करारा प्रहार किया। दुनियाभर में अब दोनों नेताओं की तारीफ हो रही है इस बीच बॉलीवुड ने इस पर खुशी जताई है।

मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी से बॉलीवुड खुश, सलमान सहित इन एक्टर्स ने बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन

2 of 5
Anushka Sharma - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 39वें नंबर पर हैं। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। अनुष्का हिंदी फिल्म जगत की अकेली अभिनेत्री हैं जो इस लिस्ट में जगह बना पाई हैं। लेकिन अनुष्का का ये कारनामा कमाल आर खान (KRK) को रास नहीं आया। केआरके ने इसे लेकर अनुष्का पर तंज कसा है।

सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा तो इस एक्टर ने जमकर उड़ाया मजाक
विज्ञापन

3 of 5
silk smitha - फोटो : social media
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बॉलीवुड में एक हिट फिल्म बनी है । इस फिल्म का नाम है- 'डर्टी पिक्चर' । फिल्म में सिल्क स्मिता का किरदार विद्या बालन ने निभाया था । विद्या ने काफी हद तक सिल्क के रोल के साथ इंसाफ किया था । सिल्क स्मिता साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उनका असली नाम विजयालक्ष्मी था । सिल्क को फिल्मों में जो किरदार मिले, उनकी वजह से उन्हें सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस, सेक्स सायरन, बिकनी गर्ल जैसे कई नाम दिए गए।

ससुराल से भागकर फिल्मों में करियर बनाने आई थी सिल्क स्मिता, 35 की उम्र में ही कर ली खुदकुशी

4 of 5
Salman Khan and Ranu Mondal - फोटो : file photo
कुछ सेकेंड के वीडियो से स्टार बनने के बाद रानू मंडल सुर्खियों में छाई हुई हैं। रानू को हिमेश रेशमिया ने मौका दिया और उन्होंने 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म के लिए गाने की रिकॉर्डिंग भी की। कुछ दिन पहले रानू मंडल की आवाज में  'तेरी मेरी कहानी' गाना रिलीज हुआ जिसके बाद आदत गाने का भी वीडियो सामने आया। वहीं अब रानू मंडल का एक और गाना वायरल हो रहा है। खास बात है कि इस वीडियो में रानू मंडल सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म का गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं।

रानू मंडल ने गाया सलमान की फिल्म का गाना, कुछ दिन पहले बताई थी 55 लाख का घर देने की असलियत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prem Chopra - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में ऐसे कई विलेन हुए जिनकी एक्टिंग हीरो पर भारी पड़ती थी। वो अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया करते थे कि पर्दे पर लोगों को ये असलियत लगती थी। प्रेम चोपड़ा ऐसे ही महान कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों में कई शानदार रोल किए। उनकी चेहरे की चमक पर्दे पर उजाला कर देती थी। लेकिन उनकी यही एक्टिंग एक रोज उनपर इतनी भारी पड़ी कि एक एक्ट्रेस ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आज प्रेम साहब का जन्मदिन है।

जब हीरोइन ने सरेआम प्रेम चोपड़ा को जड़ दिया था थप्पड़, इस बात का लेना चाहती थी बदला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें