फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की बहन ने दी प्री-दिवाली पार्टी, सज-धज कर पहुंचा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Oct 2017 08:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 7
Arpita Khan Sharma
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने शुक्रवार रात दीपावली पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में किंग खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स नजर आए। रिपोर्ट में देखिए अर्पिता खान शर्मा की इस दीपावली पार्टी की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
Salman, Shilpa and Shmita
दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सबसे पहले शिल्पा शेट्टी को ही लें। वे पार्टी में अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी और पति राजकुंद्रा के साथ आईं।
विज्ञापन

3 of 7
Akshay Kumar
इस प्री-दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि की अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्ंविकल खन्ना के साथ पहुंचे। बता दें कि इस वक्त अक्षय कॉमेडी शो 'द ग्रेड इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में जज बने हुए हैं।

4 of 7
Ranbir kapoor
दिवाली पार्टी में कपूर सन यानि की रनबीर कपूर भी आए। बता दें कि सलमान के फैंस में एक नाम रनबीर कपूर का भी है और रनबीर संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Arjun kapoor
बॉनी कपूर के बेटे और एक्टर अनील कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर भी दिवाली की इस प्री-पार्टी में नजर आए। अर्जुन आखिरी फेमिली ड्रामा फिल्म 'मुबारका' में नजर आए थें। फिल्म में अर्जुन के चाचा अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

6 of 7
katrina
बता दें कि सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने भी पार्टी में शिरकत की। कैटरीना ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में सलमान खान लीड एक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shahrukh Khan
बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान यानि की शाहरुख खान भी पार्टी में पहुंचे। उन्होंने ब्लैक कलर का पठानी पहना हुआ था। बता दें कि शाहरुख डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें