फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों ने कहा दिल से थैंक्यू, जैकी श्रॉफ ने मुंबई पुलिस को बताया असली स्टार

Thu, 09 Apr 2020 04:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे विश्व में कोरोनो वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है।  दुनियाभर में 1,453,804 तो देश में भी अभी तक 5734 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से 166 मौतें भी हो चुकी हैं। इस मुश्किल वक्त में सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है और सभी को घर पर रहने के आदेश दिए हैं। लेकिन इस संकट की घड़ी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर के बाहर निकलकर अपनी जान जोखिम में डालकर सभी की मदद कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सितारों ने उन सभी को शुक्रिया कहा है।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में अक्षय ने हाथ में एक सफेद पेपर पकड़ा है, जिसपर लिखा है हैशटैग दिल से थैंक्यू। वहीं कैप्शन में अक्षय ने लिखा, ' नाम- अक्षय कुमार, शहर- मुंबई, मेरे और मेरे परिवार की तरफ से, पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, एनजीओ, सरकारी अधिकारी, वेंडर्स और बिल्डिंग के गार्ड्स को भी दिल से थैंक्यू।'

 
विज्ञापन

2 of 10
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन
अजय देवगन ने लिखा, 'डियर मुंबई पुलिस, आपकी गिनती दुनिया की चुनिंदा बेहतरीन में की जाती है। कोविड 19 के खिलाफ आपका सहयोग अतुल्य है। सिंघम अपनी खाकी पहकर हमेशा आपके साथ रहेगा, जब भी आपको जरूरत होगी। जय हिंद, जय महाराष्ट, नमन।' वहीं मुंबई पुलिस ने भी काफी फिल्मी अंदाज में इसका जवाब अजय को दिया।
 
 
विज्ञापन

3 of 10
करण जौहर
करण जौहर
मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए वीडियो को रिट्वीट करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'तहे दिल से आपका शुक्रिया, आपने हमे सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा दिया है।'

 

4 of 10
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर
अनिल कपूर ने लिखा, 'मुंबई पुलिस को दिल से धन्यवाद, जो अपने परिवार को हमारी सुरक्षा के लिए घर पर छोड़कर बाहर मैदान में डटी है। हम सभी की सुरक्षा के लिए आपके इस जज्बे को सलाम। थैंक्यू मुंबई पुलिस, लव यू मुंबई पुलिस।'

 
 
विज्ञापन

5 of 10
माधुरी दीक्षित - फोटो : ndtv.com
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस को धन्यवाद कहना चाहूंगी। जो अपनी जान जोखिम में डालकर, अपने परिवार को अकेला छोड़कर, हमारी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। हम घर में सुरक्षित हैं क्योंकि आप जैसे हीरोज बाहर रहकर इसको मुमकिन कर रहे हैं। आप सबको शुक्रिया।' 

 
विज्ञापन

6 of 10
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन
पूरी दुनिया में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा, ' मुंबई पुलि, यह घर से बाहर हैं, ताकि हम घरों में सुरक्षित रहें। शुक्रिया मुंबई की पुलिस फोर्स को।'

 
 
विज्ञापन

7 of 10
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने मुंबई पुलिस के वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हमेशा आप सभी के ऋणी रहेंगे। धन्यवाद।' इसके बाद मुंबई पुलिस ने भी अभिषेक बच्चन को काफी फिल्मी स्टाइल में शुक्रिया कहा।
 
 

8 of 10
शाहिद कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप अपने सपनों का त्याग करते हुए सपनों की नगरी मुंबई को सुरक्षित कर रहे हैं, थैंक्यू। हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे और फिलहाल में सिर्फ घर पर रहकर ही आपकी मदद कर सकते हैं।'
 
 

9 of 10
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने अपने ही अनोखे अंदाज में मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है। जैकी ने महाराष्ट्र पुलिस की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'असली स्टार्स।'
 
 
विज्ञापन

10 of 10
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने लिखा, 'शब्दों में मुंबई पुलिस को शुक्रिया नहीं कहा जा सकता। लेकिन फिर भी आप सब को शुक्रिया, जो आप हर दिन हमारे लिए मैदान में खड़े हैं ताकि किसी को कोई समस्या न हो। तहे दिल से आप सभी को शुक्रिया। आप भी सुरक्षित रहें, जय हिंद।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें