बॉलीवुड के लिए यह साल काफी खास है। कई बड़े सितारे एक ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सुपर स्टार्स इस लिस्ट में शुमार हैं। आमिर, शाहरुख और रणबीर करीब चार साल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं, ऋतिक रोशन भी करीब तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये स्टार्स अपनी जिस फिल्म के जरिए वापिसी कर रहे हैं, उसके किरदार के लिए काफी तैयारी की है। देखना दिलचस्प होगा कि टक्कर के मुकाबले में आखिर दर्शक अपना प्यार किस पर सबसे ज्यादा लुटाते हैं। आइए जानते हैं, किसके पास है कौन-सी फिल्म और कब होगी रिलीज...