बॉलीवुड के नए और पुराने सभी तरह के एक्टर्स अलग रोल बड़े पर्दे पर करना चाहते हैं। कुछ किरदार तो ऐसे हैं, जिन्हें निभाने की ख्वाहिश लंबे समय से कई बॉलीवुड कलाकारों के दिल में बसी हुई है। जानिए, कौन सा कलाकार निभाना चाहता है, कौन सा ड्रीम रोल।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर-जान्हवी कपूर-अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने बताया है कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि वह एक वैंपायर का रोल किसी फिल्म में निभाए। यह उनके ड्रीम रोल में से एक है। कुछ अलग किस्म के ड्रीम रोल करने की ख्वाहिश कई और बॉलीवुड कलाकारों की भी है। जानिए, ऐसे ही चार कलाकारों के बारे में जो निभाना चाहते हैं, लीक से हटकर कुछ खास किरदार।
विज्ञापन
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इमोशनल, कॉमिक रोल फिल्मों में बखूबी कर लेते हैं लेकिन वह किसी फिल्म में एक साइको किलर बनना चाहते हैं। वह दर्शकों को नेगेटिव रोल में भी अपनी अभिनय क्षमता दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन की हाल ही में फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने एक बेहतरीन रोल किया है। जिसकी काफी तारीफ भी हुई। लेकिन अभिषेक की चाहत है कि वह फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के रीमेक या सीक्वल में कोई किरदार जरूर निभाएं।इस फिल्म में उनके पिता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने अब तक कई तरह के किरदार अपनी फिल्मों में किए हैं। कई फिल्मों में उन्होंने रोमांटिक रोल निभाए हैं। फिल्म ‘एनिमल’ में तो उन्होंने पिता के लिए कुछ भी कर गुजर जाने वाले बेटे का रोल निभाया। ऐसे किरदार निभाने के बाद भी रणबीर कपूर की ख्वाहिश फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का राज बनने की है। वह शाहरुख के इस रोमांटिक रोल को पर्दे पर निभाना चाहते हैं।
जान्हवी कपूर
दर्शकों को लग सकता है कि जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की किसी फिल्म का किरदार या उनका ही रोल किसी फिल्म में निभाना चाहती होंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। जान्हवी कपूर को पुरानी फिल्मों के कलाकारों से ज्यादा लगाव है, यही कारण है कि वह अभिनेत्री मीना कुमारी का रोल करना चाहती हैं। उनकी ख्वाहिश मीना कुमारी की बायोपिक करने की है।