फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सुपरस्टार्स भोजपुरी फिल्मों में भी कर चुके हैं काम, बिग बी ने तो की हैं तीन फिल्में

Mon, 10 May 2021 02:06 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : Social media

भोजपुरी सिनेमा ने फूहड़ता और अश्लीलता के दलदल से निकलते हुए अब विकास की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। नए सितारों के आने के बाद से सिनेमा की पृष्ठमूमि से लेकर पटकथा और अभिनय के स्टाइल तक में बदलाव देखा जा रहा है। दूसरी ओर देखें तो भोजपुरी फिल्म जगत काफी समय से अस्तित्व में है और कई कलाकारों ने यहीं से अपने अभिनय की शुरुआत की। ये कई कलाकारों के कठिन दौर का सहारा भी बना है। वहीं, कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड के स्टार कहलाते हैं लेकिन एक समय में उन्होंने ने भी भोजपुरी सिनेमा में काम किया है। इनके बारे में शायद लोग कम ही जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 8
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Social media

मिथुन चक्रवर्ती

बांग्लादेश के बरिसाल में 16 जून 1950 में जन्में बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ ने कई हिट फिल्में दीं। बाद में वे राजनीति में भी सक्रिय हो गए। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने भोजपुरी फिल्म में भी काम किया है। 2008 में आई फिल्म ‘भोले शंकर’ में उन्होंने अभिनय किया था।

विज्ञापन

3 of 8
भाग्यश्री - फोटो : Social media

भाग्यश्री

मासूम सूरत वाली महाराष्ट्र के सांगली में पैदा हुईं भाग्यश्री ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। दर्शक उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। सलमान खान के साथ ‘मैने प्यार किया’ फिल्म से 1989 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली भाग्यश्री ने भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। जब बॉलीवुड में उनका सितारा गर्दिश में चल रहा था तब वे ‘देवा’ और ‘जनम जनम के साथ’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आई थीं।

4 of 8
राज बब्बर - फोटो : Social media

राज बब्बर

अभिनेता राज बब्बर ने भी एक समय में भोजपुरी सिनेमा में काम किया था। वे ‘बाबुल प्यारे’ में नजर आए थे। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। उनके साथ भोजपुरी के कई मशहूर चेहरे भी अभिनय करते दिखे थे। इनमें रवि किशन, ऋषिता भट्ट और अरुण गोविल शामिल थे।

विज्ञापन

5 of 8
जैकी श्रॉफ - फोटो : Social media

जैकी श्रॉफ 

अभिनेता जैकी श्रॉफ का शुरुआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण था, लेकिन अभिनय ने उनकी किस्मत बदल दी। बॉलीवुड के ‘बीड़ू’ ने दो भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया था जो ‘हम हईं खलनायक’ और ‘बलिदान’ थीं। पहली वाली में उनके साथ मनोज तिवारी और दूसरी में रवि किशन थे। अब दोनों ही भोजपुरी सितारे राजनीति में जगमगा रहे हैं।

विज्ञापन

6 of 8
अजय देवगन - फोटो : Social media

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने भी भोजपुरी फिल्म में काम किया है। 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। इसमें रानी मुखर्जी की बहन शरबानी मुखर्जी और मनोज तिवारी भी थे।

विज्ञापन

7 of 8
धर्मेंद्र - फोटो : Social media

धर्मेंद्र 

अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म देस-परदेस में अपना अभिनय दिखाया था। फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसमें उनके साथ दिवगंत अभिनेता कादिर खान और रति अग्निगोत्री भी थीं। पवन सिंह और मोनालिसा भी मूवी का हिस्सा थे।

विज्ञापन

8 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

अमिताभ बच्चन, जया, हेमा

आपको जानकर हैरानी होगी कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक-दो नहीं बल्कि तीन भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। अमिताभ ही नहीं बल्कि जया और हेमा मालिनी भी इसका हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म ‘गंगा’ में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी दिखी थीं। वहीं रवि किशन और मनोज तिवारी भी अहम भूमिका में थे। अगली पिक्चर ‘गंगोत्री’ में भूमिका चावला और मनोज तिवारी थे। तीसरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में अमिताभ के साथ जया बच्चन थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें