फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukul Dev: फिल्मों में आने से पहले पायलट थे मुकुल देव, देखिए 25 साल में कितने बदल गए

Mon, 29 Nov 2021 02:27 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुकुल देव-सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन और फिल्म अभिनेता मुकुल देव को कौन नहीं जानता। दर्शक दीर्घा में उनके चाहने वालों की अपनी एक फौज है। अलग-अलग भाषाओं की तमाम फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम करने के लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। आपको बता रहे हैं मुकुल देव के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
मुकुल देव-सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
मुकुल ने साल 1996 में टीवी सीरियल 'मुमकिन' में विजय पाण्डेय के किरदार से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो 'एक से बढ़कर एक' में भी अभिनय किया था। मुकुल ने 'कहीं दीया जले कहीं जिया', 'कहानी घर घर की' समेत कई सीरियलों में काम किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
मुकुल देव - फोटो : इंस्टाग्राम
2008 में प्रसारित लोकप्रिय शो 'कभी कभी प्यार कभी कभी यार' में भी मुकुल ने अपने टैलेंट से फैंस को दिवाना बना लिया था। फिल्मों में मुकुल ने उसी साल डेब्यु किया जब मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को लॉन्च किया गया था। फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने 'दस्तक' फिल्म में एसीपी रोहित मल्होत्रा के किरदार से की थी। करियर के शुरुआत में ही उनके किरदार और एक्टिंग को सराहना मिलने लगी थी।

4 of 6
मुकुल देव - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल के दिनों में 'यमला पगला दिवाना','सन ऑफ सरदार' और 'आर राजकुमार' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया था। एक्टिंग के अलावा मुकुल फियर फैक्टर इंडिया सीजन 1 के होस्ट भी रह चुके हैं। बतौर होस्ट भी मुकुल ने कई लोगों का दिल जीता है।
विज्ञापन

5 of 6
दस्तक - फोटो : इंस्टाग्राम
यह जानकर आपको भी हैरानी होगी कि मुकुल एक बेहतरीन अभिनेता के साथ ही ट्रेन्ड पायलट भी हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेनिंग ली है और फिल्मों में आने से पहले पायलट थे। उन दिनों नौकरी छूट जाने के बाद मुकुल खाली बैठे थे, जब महेश भट्ट से उनकी भेंट हुई और उन्होंने अपनी फिल्म 'दस्तक' में मुकुल को मौका दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुकुल देव - फोटो : इंस्टाग्राम
मुकुल को खाली वक्त में यात्रा करना, फिल्में देखना, खेलना, गाने सुनना और किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। अपने व्यस्त शेड्युल में से समय निकालकर अक्सर ही वो अपनी हॉबीज पर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें