फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Star Kids: साल 2025 में इंडस्ट्री की रौनक बढ़ाएंगे ये स्टारकिड्स, इनका होने वाला है धमाकेदार डेब्यू

Mon, 06 Jan 2025 08:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Star Kids: हर साल कुछ नए सितारे फिल्मी दुनिया में आते हैं। इनमें सितारों के बच्चे भी होते हैं। इस साल भी कई स्टारकिड्स डेब्यू करने वाले हैं
विज्ञापन
1 of 6
स्टारकिड्स - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा का ग्लैमर कहें या अभिनय के प्रति लगाव, फिल्मी सितारों के बच्चे भी अधिकांश इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाते हैं। इसके कितने ही उदाहरण इंडस्ट्री में हैं। हर साल सितारों के बच्चे फिल्मी दुनिया में कदम रखते हैं। नए साल 2025 में भी कई स्टार किड्स दर्शकों के बीच अपने अभिनय का हुनर दिखाने के लिए आ रहे हैं। चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया सारा अली खान तो कई साल इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकीं और लोकप्रिय अदाकारा बन गई हैं। अब उनके बेटे इब्राहिम अली खान भी साल 2025 में इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इब्राहिम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म सरजमीन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इस फिल्म में काजोल भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रवीना टंडन, राशा थडानी - फोटो : सोशल मीडिया
राशा थडानी
रवीना टंडन की बिटिया राशा थडानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अभी से खूब लाइमलाइट में रहती हैं। राशा अब अपने अभिनय का दम दिखाती नजर आएंगी। राशा इस साल फिल्म आजाद से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं।

4 of 6
अमन देवगन और राशा थडानी - फिल्म आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
अमन देवगन
अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी बॉलीवुड में कदम रखेंगे। अमन फिल्म आजाद से डेब्यू कर रहे हैं। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वे राशा थडानी के साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 6
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहान पांडे
अनन्या पांडे अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर चुकी हैं और बड़े परदे से ओटीटी तक लगातार सक्रिय हैं। अब उनके चचेरे भाई अहान पांडे भी दर्शकों के बीच अपने अभिनय का हुनर दिखाने आ रहे हैं। अहान पांडे यश राज फिल्म्स के बैनर तले मोहित सूरी की एक यंग लव स्टोरी के साथ बड़े परदे पर कदम रखने वाले हैं। वाईआरएफ को उम्मीद है कि अहान पांडे हिंदी सिनेमा में न्यू मिलेनियल्स के हीरो की कमी को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
शनाया कपूर
महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी जल्द ही डेब्यू को तैयार हैं। शनाया अपनी पहली फिल्म में लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह परिजादा के साथ काम करने वाली हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान भी अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। वे वेब सीरीज ‘स्टारडम’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें