बॉलीवुड स्टार करीना कपूर हाल ही में रीलिज हुई अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक बयान के चलते ट्रोल हो गई थी। दरअसल, करीना ने कहा था 'वो पुरुष और महिलाओं के बीच समानता में विश्वास रखती हैं पर वो फेमिनिस्ट नहीं हैं।' इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर करीना का काफी मजाक उड़ाया गया।
विज्ञापन
2 of 4
kareena kapoor
ट्रोलिंग के बाद अब करीना ने सीधे मुंह जवाब देने की हिम्मत करते हुए एक और बयान दिया है। करीना ने कहा हाल ही में मुझे फेमिनिज्म पर दिए बयान के लिए ट्रोल किया गया था। लेकिन मेरे फेमिनिज्म पर दिए बयान में क्या गलत था? मैं तो अब भी कहूंगी कि मैं समानता में यकीन रखती हूं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि फेमिनज्म का मतलब पुरुषों को लताड़ना है और ये औरतों को सुपीरियर बनाता है।
विज्ञापन
3 of 4
kareena kapoor
उन्होंने आगे कहा, मैं थोड़ी बहुत फेमनिस्ट हूं। मैं ये नहीं कहती कि पुरुषों को कम आंका जाए। रिलेशनशिप में दोनों की भागीदारी अहम है, लेकिन मैं कुछ भी बोलती हूं तो ट्रोलिंग शुरू हो जाती है। सोशल मीडिया पर करीना के इस बयान पर लोग अब भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक ने लिखा मैं हल्क नहीं हूं पर मुझे अपने आप को हरे रंग में बदलकर चीजें नष्ट करना अच्छा लगता है। एक शख्स ने कहा- मैं एनिमल लवर नहीं हूं पर मुझे जानवरों से प्यार है। कुल मिलाकर करीना के फेमिनज्म पर दिए बयानों से लोग कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।