फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spotted: देखिए बॉलीवुड के सितारे, कुछ सलमान की पार्टी में तो कुछ एयरपोर्ट पर मस्ती करते आए नजर

Fri, 15 Jun 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जैसी की आप सभी जानते हैं कि हम इन दिनों उन सितारों को फॉलो कर रहे हैं जिनके आप फैंन है और उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। एक बार फिर से हम लेकर आए हैं बॉलीवुड के कुछ खास सितारों की तस्वीरें जो कल और आज मुंबई में स्पॉट की गईं। कुछ बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आए तो कोई मुबंई एयरपोर्ट किसी का इंतजार करते हुए दिखा। तो आइए एक झलक देखते हैं बॉलीवुड स्टार जो कल हुए स्पॉट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जो कभी चाहने वालों की यादों से ओझल नहीं हुआ। अब भी जब ऋषि कपूर कहीं भी दिख जाते हैं तो लोग उनके साथ सेल्फी खिंचाने के लिए उतावले हो जाते हैं। बांद्रा के एक स्पा से निकले ऋषि कपूर इस साल्ट एंड पेपर दाढ़ी में काफी आकर्षक दिख रहे थे। आमतौर पर फोटोग्राफरों को देखते ही परेशान हो जाने वाले 'चिंटू' ने इस बार न सिर्फ फोटोग्राफर्स को देखकर रुके बल्कि अपने फैंस के साथ भी कुछ देर बातें कीं।
विज्ञापन

3 of 6
निहारिका रायजादा
साल के आखिर में रिलीज हो रही फिल्म 'टोटल धमाल' में अजय देवगन की हीरोइन बनीं निहारिका रायज़ादा एयरपोर्ट पर अपने चुलबुले अंदाज़ में नज़र आईं। संगीतकार ओ पी नैयर की पोती निहारिका इससे पहले 'मसान' और कुछ दूसरी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। 

4 of 6
रिया चक्रवर्ती
अंबाला में पढ़ाई करके फिल्म इंडस्ट्री में आईं रिया चक्रवर्ती को कार में भी हेलमेट लगाए देख मुंबई की सड़कों पर घूम रहे लोग चौंक गए। 'मेरे डैड की मारुति', 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी रिया तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की भी मशहूर एक्ट्रेस हैं।
विज्ञापन

5 of 6
फ्रेडी दारूवाला
'हॉलीडे' और 'फोर्स 2' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके फ्रेडी दारूवाला अपनी अगली फिल्म 'रेस 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे तो वहां खड़े एक ऑटो के साथ देर तक मस्ती की। फोटोग्राफरों को देखकर फ्रेडी ने न सिर्फ ऑटो चलाया बल्कि उससे निकलने के बाद मस्ती भरे पोज भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय देवगन
'रेस 3' की गुरुवार रात हुई एक स्पेशल स्क्रीनिंग में अजय देवगन भी पहुंचे। देवगन को फिल्म में काम कर रहे सलमान खान के साथी सितारों ने आमंत्रित किया था और उन्होंने इससे इंकार भी नहीं किया। काले रंग के कुर्ते और घेरदार पाजामे में आए अजय देवगन ने पूरी महफिल लूट ली। इस स्क्रीनिंग में वैसे तो दर्जनों सितारे आए लेकिन सबकी निगाहें बस अजय देवगन पर ही टिकी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें