फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग तो कोई शॉपिंग करते आया नजर, इस तरह स्पॉट हुए बॉलीवुड सितारे

Tue, 19 Jun 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मों में व्यस्त दिखने वाले बॉलीवुड के सितारे परदे के पीछे क्या करते हैं और कैसे रहते हैं यह बात उनके फैंस जानना चाहते हैं। स्पॉटेड वाली इस सीरीज में हम लोग हर दिन आपके फेवरेट स्टार से रुबरु करवाते हैं, और यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि इन दिनों उनके फेवरेट स्टार कर क्या रहे हैं। तो दोस्तों एक झलक इन स्टार पर भी।
विज्ञापन

2 of 6
काजोल
सुपरहिट कॉमिक फिल्म इनक्रेडिबल्स की इस हफ्ते रिलीज़ हो रही सीक्वेल 'इनक्रेडिबल्स 2' की खास स्क्रीनिंग में काजोल सुपर साउंड स्टूडियो में नज़र आईं। काजोल ने इस वक्त एक बहुत ही खूबसूरत पेस्टल कलर की ड्रेस पहन रखी थी और खुले बालों और मस्कारा के साथ वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। खासी ऊंची हील की सैंडिल पहने काजोल ने यहां स्पेशल स्क्रीनिंग में आए तमाम बच्चों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाए। 
विज्ञापन

3 of 6
उर्वशी रौतेला
फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में ज़बर्दस्त एक्सपोज करने के बावजूद फिल्म को हिट कराने में कामयाब न हो सकीं उर्वशी रौतेला इन दिनों मुंबई में सीधी सादी लड़की के तौर पर ज़्यादा नज़र आती हैं। उर्वशी के करीबी सूत्रों का कहना है कि उर्वशी ने अपने करियर की नए सिरे से प्लानिंग करनी शुरू की है और अब आगे आने वाली फिल्मों में उनका ज़ोर एक्सपोजर पर कम और किरदार की मज़बूती पर ज़्यादा रहने वाला है। उर्वशी इस बार जुहू के इंडिगो रेस्तरां आईं तो बिल्कुल बदली हुई थीं। ब्लू डेनिम के क्वीन गुच्ची टी शर्ट और बूट्स पहने उर्वशी के चेहरे पर अरसे बाद एक नई तरह की चमक भी दिखाई दी। 

4 of 6
राजकुमार राव
राजकुमार राव के तो कहने ही क्या। जैसे सरल और सीधे सादे वह स्क्रीन पर नज़र आते हैं, वैसे ही ऑफ स्क्रीन पर भी रहते हैं। कभी शॉपिंग करते तो कभी किसी मॉल में घूमते वह दिख ही जाते हैं। राजकुमार राव की पिछली तकरीबन सारी फिल्में हिट रही हैं और 'न्यूटन' ने तो नेशनल अवार्ड भी जीता है। इसके बावजूद राजकुमार में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। सोमवार को वह जुहू में एक दवाई की दुकान पर खरीदारी करते दिखे। अमर उजाला के कैमरामैन ने उनसे कुछ तस्वीरें खिंचाने की गुजारिश की तो वह खुशी खुशी इसके लिए तैयार हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
आयुष शर्मा
हिमाचल प्रदेश के नंबर वाली गाड़ी हो और रात में किसी खास जगह पर पहुंचने वाली हो, तो मुंबई के फोटोग्राफर्स को इसकी भनक मिल ही जाती है। इस बार एक आलीशान रेंज रोवर का पीछा करते मुंबई के फोटग्राफर्स जब रुके तो उसमें से उतरे सलमान खान के बहनोई यानी अर्पिता के पति आयुष शर्मा। आयुष पहले तो फोटोग्राफर्स को देख हिचकिचाए पर जब लगा कि मामला खुल ही गया है तो खुशी खुशी गाड़ी के सामने ही फोटो खिंचवाने लगे। आयुष के साथ यहां एक हीरोइन भी नज़र आईं जो उनकी आने वाली फिल्म 'लवरात्रि' की हीरोइन नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविवार को पुणे में हुए सैवी वुमन एम्पावरमेंट पुरस्कारों में एक्ट्रेस सई ताम्हणकर को ‘आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्युशन इन फिल्म्स’ पुरस्कार से नवाजा गया। सई ताम्हणकर की इंडो-वेस्टर्न फिल्म 'लव सोनिया' लंदन में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म है। इसके लिए सई ताम्हणकर लंदन पहुंची है। सई वहां शॉपिंग करती नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें