हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद का आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के गुरदासपुर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरू से ही वह एक्टिंग की तरफ आकर्षित थे इसलिए तमाम मुश्किलों के बावजूद वह मुंबई अपनी किस्मत आजमाने चले आए। पैसो की तंगी दूर करने के लिए उन्होंने शुरुआती दौर में मिलिट्री सेंसर ऑफिस में नौकरी की। जिसके बाद उन्होंने नाटकों में काम करना शुरू कर दिया। यहीं से उनके फिल्म जगत में एंट्री करने का रास्ता मिला। 1945 में आई फिल्म हम एक हैं से देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने उस दौर के दिग्गज एक्टर्स राज कपूर और दिलीप कुमार से अलग अपनी एक पहचान बनाई और रोमांटिक हीरो के तौर पर सिनेमा जगत में स्थापित हो गए, जिसके किरदार और स्टाइल के सभी दिवाने हो गए। देव आनंद जैसे-जैसे शोहरत की बुलंदियों को छूते गए उन्होंने कई दूसरों कलाकारों को अपनी फिल्मों में मौका दिया। आज हम आपको उन्हीं कुछ कलाकारों का नाम बताने जा रहे हैं।