बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई शमशेर सिंह मेहंदी का सोमवार सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण दिल्ली में निधन हो गया।
विज्ञापन
2 of 3
दिलेर मेहंदी
शमशेर सिंह अपने संगीत के लिए बहुत फेमस थे। उनके निधन की जानकारी उनके छोटे भाई मीका सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से दी। मीका ने ट्वीट किया कि 'वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह, हमारे परिवार के लिए बहुत दुख भरी खबर है कि हमारे बड़े भाई उस्ताद शमशेर सिंह का आज सुबह दिल्ली के वेदांता में निधन हो गया है।
Waheguru ji ka Khalsa sri Waheguru ji ki Fateh..Very sad news for our family that our older brother Ustad ShamsherSingh ji has passed away. pic.twitter.com/G72QjFpeqW
— King Mika Singh (@MikaSingh) October 9, 2017
मीका के प्रवक्ता ने बताया कि शमशेर सिंह बीते 1 महीने से पीलिया की बीमारी से ग्रस्त थे। आपको बता दें शमशेर सिंह अपने भाई दलेर मेहंदी की कंपनी का बहुत अहम हिस्सा थे। साथ ही, उनके पंजाबी गाने बहुत फेमस थे। शमशेर एक अच्छे गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता भी थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पंजाबी सिंगर ने दुख प्रकट किया है। साथ ही फैंस ने भी दुख जताया है।