फिल्मी दुनिया जब किसी को शाहरतों की बुलंदी पर बैठाती है तो रातोंरात सितारा बना देती है। यही बॉलीवुड जब अपने किसी सितारे को भूलाता है तो ऐसा भुला देता है कि उसकी आह और कराहट भी वो नहीं सुनता। जिनकी आवाज पर कभी बड़ी-बड़ी हीरोइनें पर्दे पर ठुमकती दिखती थीं, उस आवाज की मल्लिका आज दिल में सुराख होने की वजह से अस्पताल में हैं लेकिन इलाज की तो छोड़िए पेट भरने के लाले हैं। हम बात कर रहे हैं, 'मुझको मेरे गले लगा लो ओ मेरे हमराही' जैसा सदाबहार गाना गाने वाली मुबारक बेगम की।
Trending Videos
विज्ञापन
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
2 of 6
76 साल की मुबारक बेगम को 3 मई को मुंबई के अंधेरी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अपने जमाने की इस मशहूर गायिका के दिल में छेद है। मुबारक बेगम ने 115 फिल्मों में 178 गानों को आवाज दी। उनके गाने 50,60 और 70 के दशक में खूब मशहूर हुए। अपने वक्त से सभी बड़े सितारों के साथ काम करने वाली मुबारक 70 के दशक के बाद गुमनामी में चली गईं। उनके और उनके परिवार के साथ वक्त ने जो किया वो किसी के साथ न हो। मुबारक बेगम की कहानी किसी की भी आंखों को नम करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
3 of 6
मुबारक बेगम को 70 के बाद धीरे-धीरे काम मिलना कम हो गया। उनकी आवाज नए दौर और गाने के नए अंदाज में फिट नहीं बैट रही थी। घर में एक बेटा और बेटी। बेटी बीमारी के कारण लंबे समय तक बिस्तर पर रही और आखिर उसने दम तोड़ दिया। बेटी के इलाज पर मुबारक ने जिंदगी भर की कमाई लुटा दी, लेकिन उसको ना बची सकीं। दूसरी तरफ बेटे को भी कोई अच्छी नौकरी ना मिली।
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
4 of 6
मुबारक जोगेश्वरी में अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। एक कमरे के इस मकान में वो गुजर करती हैं। जो कभी मुहम्मद रफी के साथ गाने गाती थीं, आज घुटन में जी रही है। मुबारक का बेटा टैक्सी चलाकर अपनी गुजर-बसर करता है।
विज्ञापन
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
5 of 6
मुबारक को पेंशन की एक छोटी सी रकम सरकार की तरफ से मिलती है। ये पेंशन इतनी भी नहीं कि वो अपना पेट महीने भर तक भर सकें। दूसरी तरफ बेटा टैक्सी चला कर इतना नहीं कमाता कि मां को बेहतर इलाज दिला सके। सही इलाज ना मिलने से मुबारक की तबीयत लगातार खराब होती चली गई।
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
6 of 6
3 मई को उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां पता चला कि उनके दिल में छेद है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने मुबारक को मदद का वादा किया है। उम्मीद करते हैं कि अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली मुबारक इलाज ना मिलने की वजह से किसी अनहोनी का शिकार ना हों।