फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की महिला ने अनुराधा को बताया मां, सिंगर ने कहा- 'पति इस दुनिया में नहीं हैं, ऐसे में...'

Fri, 03 Jan 2020 02:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anuradha paudwal - फोटो : social media
मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि इसकी वजह उनका कोई गाना या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं है बल्कि केरल की एक महिला का दावा है। दरअसल केरल की एक महिला ने दावा किया है कि अनुराधा पौडवाल उनकी मां हैं। ऐसे में अब अनुराधा पौडवाल की इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन

2 of 5
मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
बता दें कि केरल की महिला ने गायिका की बेटी होने का दावा किया है। 1974 में जन्मी, करमाला मोडेक्स का दावा है कि अनुराधा ने जन्म देने के बाद उसे किसी और को सौंप दिया था। वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली महिला ने जिला परिवार अदालत में मामला भी दायर किया है। जिसमें 50 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
महिला का दावा है कि जब वह चार दिन की थी तब उनुराधा ने उसे किसी और को (पालक माता-पिता) दे दिया था। महिला ने यह भी दावा किया है कि अनुराधा उस समय मेरी परवरिश नहीं करना चाहती थी। महिला ने Indian Express को बताया कि करीब चार पांच साल पहले मेरे पिता ने मुझे बताया कि मेरी बायोलॉजिक मां अनुराधा पौडवाल हैं। पोन्नाचन (महिला के पिता), उस समय महाराष्ट्र में सेना में तैनात थे और उनकी गायिका के साथ दोस्ती थी।

4 of 5
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
इस पूरे मामले पर अनुराधा पौडवाल ने जी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि इस तरह की घटिया स्टेटमेंट का जवाब नहीं देना चाहती। ये मेरी मर्यादा के खिलाफ है। इसके साथ ही अनुराधा की प्रवक्ता का कहना है कि यह लड़की साइको है। 1974 में अनुराधा की बेटी कविता का जन्म हुआ था। अनुराधा के पति का जिक्र करने वाली इस लड़की को यह भी नहीं पता कि अनुराधा के पति इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में करमाला कहां से आ गईं ? अगर वह अनुराधा की बेटी हैं तो उन्हें अनुराधा को पैसे देने चाहिए न कि 50 करोड़ की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anuradha Paudwal
गौरतलब है कि दावा करने वाली महिला करमाला का कहना है कि उन्होंने अनुराधा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कभी सही जवाब नहीं दिया। वहीं अनुराधा ने उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होगी।

पढ़ें: 2020 आते ही मलाइका-अर्जुन सहित इन चार जोड़ियों ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, बटोर रहीं सुर्खियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें