जहां एक ओर पूरी दुनिया न्यू ईयर सेलीब्रेशन में जुटी हैं वहीं बीती रात मुंबई बड़े हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जिसमें 12 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये हादसा लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड के एक पब में हुआ था। इस हादसे लेकर राजनेताओं सहित बॉलीवुड में भी शोक की लहर है।
पढे़ं- 200 करोड़ की कमाई करने के बाद 'टाइगर जिंदा है' पर बड़ा खुलासा , PM मोदी से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
2 of 5
mumbai
इस हादसे पर शोक जाहिर करते हुए एक्टर राजकुमार राव ने ट्वीट किया। राजकुमार राव ने लिखा - 'इस हादसे के बारे में सुनकर बहुत तकलीफ हुई। भगवान उन सभी परिवार वालों को ये दुख झेलने की ताकत दे जिन्होंने अपने लोगों को इस हादसे में खो दिया।'
Very sad to know about fire in #kamlamills. My heartfelt condolences to the friends & families of all who lost their lives in the fire. https://t.co/2vxS87NuZg
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) December 29, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Huma
एक्ट्रेस हूमा कुरैशी और पारुल यादव ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। हूमा ने लिखा - 'भगवान से प्रार्थना करती हूं कि कोई भी हताहत न हो।' वहीं पारुल ने लिखा- 'कुछ दिन पहले स्टेशन पर भगदड़ और अब ये हादसा। ये अथॉरिटीज के रवैये का नतीजा है।'
Hope no one is hurt #KamalaMills #Fire
— Huma Qureshi (@humasqureshi) December 28, 2017
4 of 5
Devendra Fadnavis
इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट करते हुए सांत्वना जाहिर की। उन्होंने लिखा- 'ये खबर काफी दुखदाई है। मेरी सांत्वना उन सभी के साथ है जिन्होंने इस हादसे में अपने परिजनों को खो दिया साथ ही प्रार्थना करता हूं घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाए। मैंने बीएमसी कमिश्नर को हादसे की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।'
Disturbing to know about the loss of lives in unfortunate #KamalaMills fire incident in Mumbai.
My thoughts are with the families who lost their loved ones and prayers for the speedy recovery of the injured.
Directed the BMC Commissioner to conduct an in-depth enquiry.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 29, 2017
इसके साथ ही पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके सांत्वना व्यक्त की। आपको बता दें ये हादसा बीती रात हुआ था। पब में एक ऑल वूमन लास्ट नाइट थीम पार्टी आयोजित की गई थी। कहा जा रहा है कि रेस्टोरेंट में फायर नियमों का पालन नहीं किया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि आग लगने के बाद भी एग्जिट का गेट बंद था। इसके साथ ही आग को बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं थे।
पढ़ें- विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में इन 2 हीरोइनों की साड़ी बनी शर्मिंदगी की वजह, जरा गौर से देखिएगा फोटो