फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद रोमांचक हैं साइंस फिक्शन पर बनीं ये फिल्में, आमिर की ये फिल्म तो हुई थी सुपरहिट

Thu, 07 May 2020 09:28 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साइंस फिक्शन पर बनीं ये फिल्में - फोटो : ट्विटर
पिछले 100 सालों से अधिक पुराने सिनेमा के इतिहास में एक बात हमें मात देती है। सिनेमा में इतना लंबा वक्त बिताने के बाद भी आज भारतीय फिल्में साइंस फिक्शन में अपनी पकड़ नहीं जमा पा रहा है। हिंदी में गिनती की साइंस फिक्शन फिल्में बनी हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Mr. India - फोटो : Social Media
मिस्टर इंडिया
'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्म वाकई हिंदी सिनेमा में दोबारा बनना मुश्किल है। इस फिल्म के हीरो तो हीरो विलेन तक आइकॉनिक बनकर रह गए। यह बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्म थी। जिसमें अनिल कपूर के हाथ एक जादुई घड़ी लग जाती है और वह गायब हो जाते हैं। फिल्म में मोगैम्बो का रोल करने वाले अमरीश पुरी का डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' आज तक बोला जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
कोई मिल गया - फोटो : सोशल मीडिया
कोई मिल गया
फिल्म कोई मिल गया को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने ऋतिक रोशन के करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया था। फिल्म को बहुत सफलता मिली थी। रेखा फिल्म में ऋतिक की मां बनी थीं। वहीं प्रीति जिंटा ने ऋतिक के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाया था। इसे बेहतरीन साइंस फिक्शन माना जाता है।

4 of 6
pk
पीके
आमिर खान (Amir Khan) परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। पीके फिल्म की कहानी एक ऐसे परग्रही की है जो पृथ्वी में घूमने आता है और यहां उसके वापस जाने वाला रिमोट एक चोर लेकर भाग जाता है। इसके बाद वह धरती पर ही घूमता रहता है। फिल्म में आमिर के साथ अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
Ra One
रावन
2011 में रिलीज हुई इस साई फाई फिल्म में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान अहम भूमिका में थीं। ये फिल्म फैन्स को काफी पसंद भी आई थी। इसका एक गाना 'छम्मक छल्लो' बेहद पॉपुलर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
action replay movie - फोटो : ट्विटर
एक्शन रिप्ले
एक्शन रिप्ले साल 2010 में रिलीज हुई एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। इसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में दिखाई दिए, वहीं सहायक भूमिका में आदित्य रॉय कपूर, नेहा धूपिया, ओम पूरी, किरण खेर, यादव नजर आए थे। फिल्म की कहानी बैक टू द फ्यूचर पर आधारित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें