बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का नाम जब भी जुबा पर आता है, तो खुद-ब-खुद ‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...’ गाने के बोल और उनकी खूबसूरत अदाएं याद आ जाती हैं। अपने दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रेखा के दीवानों की कमी आज भी नहीं है। वह आज भी अपनी अदाओं से नए जमाने की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। रेखा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर किए गए खुलासे को लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने कई सालों पहले एक इंटरव्यू में किया था। अब उनका वहीं पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।