फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' को 'सुप्रीम' झंडी मिलते ही बॉलीवुड गदगद, ट्विटर पर आए ऐसे रिएक्शन

Thu, 18 Jan 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padmaavat
फिल्म पद्मावत को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बॉलीवुड में खुशी की लहर है। बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने ट्वीट कर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना
एक्टर आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर लिखा, आज की सबसे अच्छी खबर जिसने लोकतंत्र में विश्वास बहाल किया। सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत पर 4 राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को निलंबित कर दिया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
chetan bhagat
चेतन भगत ने भी इस मामले में खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, सेंसर बोर्ड की स्वीकृति के बाद भी पद्मावत को बैन नहीं किया जा सकता। शानदार निर्णय। राज्यों को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए।
 

 

4 of 5
madhur bhandarker
मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर कहा, पद्मावत पर बैन हटाने के फैसले का मैं वेलकम करता हूं। फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं।
दरअसल, देशभर में विरोध के चलते ये फिल्म लंबे समय से विवादों में है और इसी के चलते देश के चार राज्यों ने इसकी रिलीजिंग पर बैन लगा दिया था। बुधवार को निर्माता की ओर से न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए याचिका पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई थी। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्मावत फिल्म
तमाम विवाद झेल चुकी 'पद्मावत' के रिलीज की राहें आसान नहीं रही। करणी सेना के जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद 1 दिसंबर 2017 को फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें