फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी, दिग्गज सितारों ने ऐसे जताया दुख

Fri, 17 Aug 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार की शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। दुनियाभर में मशहूर शख्सियत वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है। देश-विदेश के राजनेता से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने भी भारत के सबसे प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जाहिर किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हर किसी ने वाजपेयी जी के लिए अपने दुख को सोशल मीडिया पर बयां किया है। आइए एक झलक बॉलीवुड के उन्हीं सितारों पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा- भावपूर्ण श्रद्धांजलि  ; एक महान नेता , प्रख्यात कवि , अद्भुत वक्ता व प्रवक्ता , मिलनसार व्यक्तित्व । बाबूजी के प्रशंसक , और बाबूजी उनके... । पता हो कि अमिताभ बच्चन ने अटल बिहारी वाजपेयी की मशहूर कविता 'क्या खोया क्या पाया जग में' के वीडियो में अहम भूमिका निभाई थी। 


 
विज्ञापन

3 of 10
इन दिनों हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ सगाई करने को लेकर सुर्खियों में छाईं प्रियंका चोपड़ा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया- अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी विचार और भारत के लिए उनका योगदान सच में उल्लेखनीय रहा था। देश हमेशा उन्हें याद रखेगा, उनकी आत्मा को शांति मिले. परिवार के लिए मेरे विचार और संवेदना।'

 

4 of 10
एक्टर संजय दत्त ने ट्वीट कर लिखा ' वास्तव में हमारे देश के लिए यह बड़ा नुकसान है, क्योंकि हम अटल जी को आखिरी सलामी दे रहे हैं, अटल जी हमारे बेहद करीबी थे, उनकी विरासत हमेशा याद की जाएगी, आपकी इस सेवा के लिए बहुत शुक्रिया, मैं दिल से शोक वयक्त करता हूं।'

 
विज्ञापन

5 of 10
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने लिखा 'अटल जी नहीं रहे बड़ा दुख हुआ इस खबर ने मुझे तोड़ दिया है, वह राजनीति की दुनिया के एक नगीने थे जो हमेशा याद किए जाएंगे, हार्दिक शोक व्यक्त करता हूं।'
 

 
विज्ञापन

6 of 10
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को वीडियो शेयर करते हुए अपनी यादों को भी ताजा किया और निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा- मुझे वाजपेयी के वह शब्द याद हैं जो उन्होंने मुझे कहे थे- “गन्दगी में ही कमल खिलता है”...। 
विज्ञापन

7 of 10
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्विटर पर लिखा- 'मैं एक महान राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को सुनकर दुखी हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले।' 

 

8 of 10
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायक लता मंगेशकर ने भी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट हुए ट्वीट किया- 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वर्गवास की बात सुनकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे सिर पर पहाड़ टूटा है, क्योंकि मैं उनको पिता समान मानी थी और उन्होंने मुझे अपने बेटी बनाया था। मुझे वो इतना प्यारे थे कि मैं उनको दादा कहकर पुकारती थी। आज मुझे वैसा दुख हुआ जैसे मेरे पिता जी के स्वर्गवास के समय हुआ था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' 

 

9 of 10
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी अटल जी की मृत्यु पर शोक जताते हुए लिखा 'आरआईपी अटल जी एक सच्चे नेता के लिए हमेशा सम्मान और प्रार्थनाएं।'

 
विज्ञापन

10 of 10
शाहरुख खान ने अटल बिहारी वाजपेयी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रद्धांजलि दी है। शाहरुख ने एक लंबे पोस्ट के साथ अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को बयां करने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि किस तरह से कुछ अच्छी चीजें उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी से सिखी हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान ने पोस्ट के द्वारा बताया कि वाजपेयी जी को उनके ही घर में हर कोई बापजी कहकर पुकारता था। शाहरुख ने यह भी लिखा कि अक्सर उनके पिता वाजपेयी जी की कविताओं को उन्हें बचपन में सुनाया करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें