फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहीं मीना कपूर, स्कूल टाइम में ही बना लिया बॉलीवुड में करियर, मौत के वक्त अकेलापन...

Fri, 24 Nov 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Meena Kapoor - फोटो : Express Archive
'मेरी जान संडे के संडे', 'रसिया रे मन बसिया रे' जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज से सजाने वाली बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर मीना कपूर का कोलकाता में गुरुवार को निधन हो गया। मीना कपूर पिछले कुछ सालों से लकवाग्रस्त थीं। निधन की पुष्टि उनकी बेटी शिखा वोरा ने की है। उन्होंने कहा, 'हमें मौत का कारण नहीं पता लेकिन वह कई सालों से पैरालाइसिस से जूझ रही थीं। जब से वह कोलकाता शिफ्ट हुईं वह हमारे टच में भी नहीं थीं इसलिए हमें उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं।'
विज्ञापन

2 of 5
Meena Kapoor - फोटो : Express Archive
बॉलीवुड में छोटे से करियर में ही उन्होंने 125 गाने गाएं जिनमें से कई हिट रहे। उनका गाया गाना 'रसिया रे मन बसिया रे' (फिल्म परदेसी, 1957), 'एक धरती है एक ही गांव '(फिल्म अधिकार, 1954) और 'कुछ और जमाना कहता है' (फिल्म छोटी छोटी बातें, 1965) आज भी संगीत प्रेमियों की जुबान पर है। 
विज्ञापन

3 of 5
Meena Kapoor - फोटो : Express Archive
मीना कपूर जब स्कूल में थीं, तभी संगीतकार नीनू मजूमदार ने उनकी गायिकी के टैलेंट को पहचान लिया था। उन्होंने फिल्म 'पुल' के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया। पर फिल्म 'आठ दिन' (1946) में गाया गया उनका गाना पहले रिलीज हुआ। एसडी बर्मन और मीना कपूर के पिता बिक्रम कपूर अच्छे दोस्त थे। 

4 of 5
Meena Kapoor - फोटो : Express Archive
इंडस्ट्री में मीना कपूर और गीता दत्त की दोस्ती के किस्से काफी मशहूर हैं। इन दोनों लोकप्रिय गायिकाओं की मुलाकात 1952 में हुई जब दोनों ने फिल्म 'घायल' के लिए डूएट गाना रिकॉर्ड किया। गीता दत्त को मीना कपूर की आवाज ने प्रभावित किया। रिहर्सल के दौरान ही दोनों की दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meena Kapoor - फोटो : Express Archive
मीना कपूर ने संगीतकार अनिल बिसवास से 1959 में शादी की। इन दोनों के कोई बच्चे नहीं थे, लेकिन पहली शादी से अनिल के चार बच्चे थे। 1963 में पति की नौकरी ऑल इंडिया रेडियो में लग गई जिसके बाद वह उनके साथ दिल्ली चली गईं। साल 2003 में पति की मौत के बाद वह कोलकाता शिफ्ट हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें