फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Kumar Subramaniam : अभिनेता के निधन से शोक में डूबा फिल्म जगत, विधु विनोद चोपड़ा ने ऐसे किया सुब्रमण्यम को याद

Mon, 11 Apr 2022 02:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शिव कुमार सुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी इंटस्ट्री को झटका लगा है। फिल्मों और टेलीविजन में अपने अभिनय से अलग पहचान बना चुके सुब्रमण्यम ने फिल्मों के लिए पटकथा भी लिखी हैं। अभी दो महीने पहले उनके बेटे का भी निधन हो गया था। अभिनेता के निधन पर मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार सोशल मीडिया पर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा' के अलावा सुब्रमण्यम फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' के लेखक भी थे। उन्होंने 'परिंदा', '1942: ए लव स्टोरी' और 'तीन पत्ती' में अभिनय किया था और 'परिंदा' में वह सहायक निर्देशक की भूमिका में भी थे। ऐसे में विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 
 
विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर सुब्रमण्यम के दो फोटो शेयर कर लिखा कि हम एक प्रगतिशाली अभिनेता, एक उत्कृष्ट लेखक, एक प्रिय मित्र और सबसे बढ़कर, एक प्रतिष्ठित इंसान शिव सुब्रमण्यम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी संवेदना है। उन्होंने हमारी फिल्मों को खास बनाया है, उनकी आत्मा को शांति मिले।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
शिव कुमार सुब्रमण्यम, चंदन रॉय सान्याल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर सुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि शिव अद्भुत थे! शिव सुब्रमण्यम एक महान इंसान और विद्वान, मैं उन्हें कई सालों से जानता था और जब भी मैं उन्हें फोन करता तो वह कहते थे ‘आपके लिए कुछ भी चंदन’। उन्होंने कभी कुछ नहीं मांगा, मैंने उन्हें अपनी पहली फिल्म में अभिनय करने के लिए कहा था। उन्होंने मेरी स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद है। यह फनी है कि उन्होंने परिंदा और हजारों ख्वाखशें ऐसी लिखी है। उन्होंने अपने हिस्से के लिए रिहर्सल भी की थी, लेकिन अपने बेटे के स्वास्थ की वजह से उन्हें इसे छोड़ना पड़ा और अब उन्होंने अपने बेटे का ही पीछा किया। शिव मैं तुन्हें हमेशा सेलिब्रेट करूंगा। आराम करो। ‘आपके लिए कुछ भी शिव’।

4 of 6
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर करते हुए डायरेक्टर अशोक पंडित ने लिखा कि हमारे प्रिय मित्र, एक महान अभिनेता और एक शानदार इंसान शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन के बारे में जानकर बेहद स्त्ब्ध और दुख हुआ। उनकी पत्नी दिव्या के प्रति मेरी संवेदना। भगवान आपको इस दुख का सामना करने के लिए पर्याप्त शक्ति दे।
 
विज्ञापन

5 of 6
मुकेश छाबड़ा, गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता गुलशन देवैया ने भी शिव कुमार सुब्रमण्यम का फोटो ट्वीट कर लिखा कि रेस्ट इन पीस शिव। वहीं, कास्टिंग डायरेक्ट मुकेश छाबड़ा ने लिखा RIP शिव भाई लिखकर अपना शोक जाहिर किया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अभिनेता के निधन की खबर फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने दी थी। वहीं, उनके अंतिम संस्कार मुंबई में होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सुब्रमण्यम को श्रद्धांजिल भी अर्पित की। वहीं, बीना सरवर ने लिखा कि बहुत ही दुखद खबर है। बेटे जहान की मौत के दो महीने बाद उनका निधन हो गया। उनके बेटे को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले उसकी मौत हुई थी। 




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें