फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patriotic Movies: देशभक्ति पर आधारित हैं ये फिल्में, गणतंत्र दिवस पर परिवार के साथ जरूर देखें

Fri, 26 Jan 2024 10:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
आज गणतंत्र दिवस है। हर तरफ इस राष्ट्रीय पर्व का उल्लास है, लोग बधाइयां दे रहे हैं। हर कोई इस खास दिन को अपने-अपने हिसाब से मनाना पसंद करता है। सिनेमा के शौकीन भी देशभक्ति पर बनीं कुछ अच्छी फिल्मों की तलाश में जुटे होंगे! इस खास मौके पर अगर आप देशभक्ति और बलिदान पर बनीं कुछ फिल्में देखना चाहते हैं तो इन फिल्मों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.... 
विज्ञापन

2 of 6
पठान - फोटो : social media
पठान
बीते वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर आई शाहरुख की फिल्म 'पठान' आप गणतंत्र दिवस के मौके पर देख सकते हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे हैं। पिछले साल ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
उरी - फोटो : सोशल मीडिया
'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' 
वर्ष 2019 में आई फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' आपको जरूर पसंद आएगी। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म की कहानी सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर है, जो भारत ने 2016 में लाइन ऑफ कंट्रोल के पार पाकिस्तानी आतंकवादियों के ऊपर की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल इंडियन आर्मी के एक मेजर की भूमिका में नजर आए। उनके अलावा यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना भी अहम भूमिका में हैं।

4 of 6
केसरी - फोटो : सोशल मीडिया
'केसरी' 
2019 में ही आई अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' भी शानदार है। केसरी एक बॉलीवुड वॉर ड्रामा है, जो 12 सितंबर 1897 को भारत के सारागढ़ी में हुए महान युद्ध पर आधारित है। केसरी हवलदार ईशर सिंह की कहानी है, जो सारागढ़ी की लड़ाई में 21 सिखों की एक सेना के साथ 10,000 अफगानों के खिलाफ जंग लड़ते हैं।
Bollywood: आम लोगों की खूब मदद करते हैं ये मशहूर सितारे, लिस्ट में सलमान से लेकर आमिर तक के नाम

 
विज्ञापन

5 of 6
मंगल पांडे द राइजिंग - फोटो : सोशल मीडिया
मंगल पांडे द राइजिंग
आमिर खान की फिल्म 'मंगल पांडे द राइजिंग' (2005) भी इस लिस्ट में शामिल है। आजादी की लड़ाई के अग्रदूत कहे जाने वाले मंगल पांडे के जीवन पर आधारित यह फिल्म देशभक्ति पर बनी शादनार फिल्म है। इसमें मंगल पांडे के जीवन को दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजा दिया था और अंत में उन्हें फांसी की सजा दे दी गई थी।
Republic Day: फिल्मों के इन गानों को सुन रोम रोम में भर जाएगी देशभक्ति की भावना, सेना के जज्बे को करेंगे सलाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह'
राजकुमार संतोषी की 2002 की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। भगत सिंह के जीवन पर बनाई गयी यह फिल्म रांमांचित करने वाली है। इस फिल्म में देश के लिए बलिदान देने वाले भगत सिंह के जज्बे को दिखाया गया है।
Thursday Box Office Collection: 'फाइटर' की धीमी शुरुआत, 'हनुमान' बटोर रही दर्शक और पटरी से उतरी 'मैं अटल हूं'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें