18 अगस्त को दुनियाभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को भाई-बहन के प्यार के लिए जाना जाता है। लेकिन अगर बात बॉलीवुड स्टार्स की करें तो फिल्मों में उन्हें भाई-बहन के रिश्ते निभाते खूब देखा जा चुका है लेकिन ज्यादातर स्टार्स के रियल भाई-बहन लाइमलाइट से दूर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार भाई-बहनों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 8
शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख
शहनाज लालारुख शाहरुख खान की बड़ी बहन हैं। माता-पिता के निधन के बाद शहनाज डिप्रेशन में चली गई थीं, उस वक्त शाहरुख ने उनकी पूरी जिम्मेदारी ली थी। शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
विज्ञापन
3 of 8
रणवीर सिंह की बड़ी बहन रितिका
रणवीर सिंह एक बड़ी बहन है जिसका नाम रितिका भावनानी है।
4 of 8
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा फिल्मों से हटकर हॉस्पिटल इंडस्ट्री में करियर बना रहे हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड से बाकायदा शेफ की ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
5 of 8
अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश
अनुष्का और कर्णेश ने साथ मिलकर फिल्म कंपनी क्लीन स्लेट बनाई जिसकी पहली फिल्म 'एनएच 10 थी। दोनों आगे भी कई फिल्में बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
6 of 8
लव और कुश भाइयों की बहन सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी के दो जुड़वां भाई हैं, जिनके नाम लव और कुश हैं। पिता और बहन की तरह लव-कुश भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। लव फिल्म सदियां (2010) में काम कर चुके हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। कुश ने दबंग की शूटिंग के दौरान अभिनव कश्यप को असिस्ट किया था।
विज्ञापन
7 of 8
ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई आदित्य राय
आदित्य राय ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई हैं। वो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं।
अक्षय कुमार की बहन अलका की शादी बिल्डर सुरेंद्र भाटिया से हुई है। सुरेंद्र और अलका दोनों की ये दूसरी शादी है। हालांकि, अलका के पिता इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन अक्की और ट्विंकल ने मामले को संभाल लिया।