जोआना सेन्ज़
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेनिश पॉप सिंगर जोआना सेन्ज की मौत
स्पेनिश पॉप सिंगर जोआना सेन्ज के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर है। दरअसल स्पेन के लास बर्लांस में एक म्यूज़िक फेस्टिवल के दौरान सिंगर की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की मौत स्टेज पर फूटे पटाखों से हुई है। फेस्टिवल में करीब एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे। वहीं हादसे के बाद वहां पर खलबली मच गए। इस बीच स्टेज पर मौजूद क्रू मेंम्बर्स सिंगर को तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन कुछ देर बाद ही डॉक्टर्स ने सिंगर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर स्टेज को बनाने वाली कंपनी और कंसर्ट को रखने वाले ग्रुप का कहना है कि ऐसे शोज़ को पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।