फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से ताल्लुक रखती हैं ये 5 अभिनेत्रियां, एक फिल्में छोड़ पति के साथ संभाल रही करोड़ों का बिजनेस

Sun, 08 Dec 2019 05:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों और गानों के साथ-साथ इन दिनों लोगों में भोजपुरी फिल्मों और गानों को लेकर भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। लेकिन यूपी बिहार से आने वाली अभिनेत्रियों ने भी इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल किया है। आइए आज बात करते हैं उन अभिनेत्रियों की जिनका जन्म बिहार में हुआ और उनका डंका आज पूरी दुनिया में बजता है।
विज्ञापन

2 of 6
Neetu Chandra - फोटो : instagram
नीतू चंद्रा
बिहार की राजधानी पटना में जन्मी नीतू चंद्रा ने अपने कॉलेज के दिनों से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उसके बाद वह कई जानी-मानी कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आईं। नीतू चंद्रा 'गरम मसाला', 'वन टू का फोर', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'रण', 'नो प्रोब्लम', 'अपार्टमेंट', 'ओए लकी, लकी ओए' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखण्ड में है।

4 of 6
Sandali Sinha - फोटो : social media
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। संदली का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। पहली फिल्म 'तुम बिन' से संदली जितनी हिट हुईं उसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। संदली सिन्हा अब पति के साथ करोडो़ं का बिजनेस संभाल रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा
इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। एक समय में खूब मोटी रहीं सोनाक्षी की गिनती आज फिट एक्ट्रेस में होती है। सोनाक्षी का ताल्लुक भी बिहार से है। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Neha Sharma - फोटो : Social Media
नेहा शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का जन्म भागलपुर में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रुख किया और सफल हुईं। नेहा शर्मा ने 2007 में तेलुगू फिल्म 'चिरुता' से फिल्मों करियर की शुरुआत की। वहीं, नेहा ने मोहित सूरी की फिल्म 'क्रूक' हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें