फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हिट फिल्मों में नहीं था एक भी गाना, अजय देवगन और इरफान खान तक की फिल्में लिस्ट में हैं शामिल

Fri, 02 Apr 2021 09:46 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिना गानों की बॉलीवुड फिल्में
लगभग हर बॉलीवुड फिल्म में गाने होते हैं, बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है कि फिल्मों में गाने नहीं हैं। अक्सर गाने ही फिल्मों की जान बन जाते हैं और यही वजह है कि फिल्म की कहानी, संवाद के साथ गानों को भी खास तवज्जो दी जाती है। सिर्फ यही नहीं कई फिल्में ऐसी भी बनी हैं, जिनमें 10 गाने डाले गए हैं। तो वहीं एक पुरानी फिल्म 'इंद्र सभा' में तो 71 गाने थे। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक भी गाना नहीं है। इसके बाद भी ये फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आई और लोग इन फिल्मों को देखते वक्त बोर नहीं हुए।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म भूत
भूत

निर्देशक राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत' साल 2003 में आई थी। फिल्म में अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर ने साथ में काम किया था। अक्सर डरावनी फिल्मों में गाने कम ही होते हैं, लेकिन इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था। हालांकि इस फिल्म में प्रमोशनल गाने थे, लेकिन वो फिल्म की कहानी का हिस्सा नहीं थे। इस फिल्म को लोगों ने पंसद भी किया था।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म ब्लैक
ब्लैक

साल 2005 में आई फिल्म 'ब्लैक' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। संजय लीला भंसाली की ज्यादातर फिल्मों गाने होते हैं लेकिन इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने एक साथ अभिनय किया था, दोनों को बहुत सराहा भी गया था। रानी ने इस फिल्म में एक अंधी और बहरी लड़की का किरदार निभाया था।

4 of 6
फिल्म अ वेडनसडे
अ वेडनसडे

फिल्म 'अ वेडनसडे' साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुपम खेर और नसहरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। इस फिल्म में आम आमदी की कहानी को दिखाया गया था, जो सिस्टम से खुद टक्कर लेता है। फिल्म में एक भी गाना नहीं था। लेकिन दर्शक जरा भी फिल्म से बोर नहीं हुए और फिल्म ने खूब तारीफें बटोरी थी।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म भेजा फ्राई
भेजा फ्राई

साल 2007 में आई फिल्म 'भेजा फ्राई' उस वक्त की कॉमेडी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में बेहद सादी कहानी थी लेकिन लोगों को ये काफी पसंद आई थी। फिल्म में रजत कपूर, विनय पाठक, मिलिंद सोमन जैसे स्टार थे। फिल्म 'भेजा फ्राई' में एक भी गाना नहीं था लेकिन फिल्म इतनी अच्छी थी कि इसे कई सारे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म द लंचबॉक्स
द लंचबॉक्स

दिवंगत अभिनेता इरफान खान स्टारर फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ को खूब सराहना मिली थी। इरफान की अदाकारी ने इस फिल्म को अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। इस फिल्म में दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है जो एक दूसरे को नही जानते हैं, लेकिन एक लंचबॉक्स के जरिए वो मिलते हैं। इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था लेकिन लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। इरफान खान की हिट फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें