इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ के बीच भाषा को विवाद बढ़ता जा रहा है। कन्नड़ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच छिड़ी ट्वीट की जंग में कई बॉलीवुड स्टार और कर्नाटक के नेता भी इसमें कूद पड़े थे। बाद में दोनों अभिनेताओं ने विवाद को आपसी तरीके से सुलझा लिया था, फिर भी अभी भी कई लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा और केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद की लोगों ने बॉलीवुड पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड तमिल फिल्मों की कॉपी करके फिल्में बनाता है। लेकिन कई बार साउथ में भी हिंदी फिल्मों को कॉपी करके फिल्में बनाई गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फिल्में हैं।