Bollywood Movies Sequels Release 2025: जैसे-जैसे यह साल खत्म हो रहा है, बॉलीवुड 2025 में दर्शकों के मनोरंजन के लिए नई फिल्में लेकर आ रहा है। नए साल 2025 में कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज होंगे। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 10
2025 में धमाल मचाएंगी ये बॉलीवुड फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
नया साल 2025 कई बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल को लेकर आ रहा है। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की वॉर 2, टाइगर श्रॉफ की बागी 4, अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 के अलावा भी कई फिल्में शामिल हैं।
वॉर 2
ऋतिक रोशन वाईआरएफ की जासूसी-ब्रह्मांड फिल्म 'वॉर 2' में एजेंट कबीर के रूप में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार, वॉर के सीक्वल में साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। आयन मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 10
रेड 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
अजय देवगन, रेड 2 में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने जा रहे हैं। रेड 2 में अजय के अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी, जबकि रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। रेड 2, 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
4 of 10
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
जॉली एलएलबी 3
क्या होगा जब दोनों जॉली एक साथ एक फिल्म में आएंगे? जी हां इस बार जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आने वाले हैं। इस बहुचर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में डबल डोज देखने को मिलेगा। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सौरभ शुक्ला जज की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में होंगी। जॉली एलएलबी 3 11 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना खान करेंगी टीवी पर नई पारी की शुरुआत? 'गृहलक्ष्मी' में आएंगी नजर
विज्ञापन
5 of 10
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, श्रेयस, कृष्णा अभिषेक, आफताब शिवदासानी और कीकू शारदा जैसे कई सितारे कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। यह फिल्म भी 2025 में ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
6 of 10
हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
हाउसफुल 5
साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार-रितेश देशमुख हाउसफुल 5 के साथ वापस आ रहे हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चंक पांडे, जैकलीन फर्नांडीज, फरदीन खान, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। हाउसफुल 5 6 जून 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
7 of 10
बागी 4
- फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
बागी 4
टाइगर श्रॉफ ने बागी 4 में अपने नए भारी भरकम अवतार से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। फिल्म में खलनायक के किरदार में संजय दत्त नजर आएंगे। बागी 4 में सोनम बाजवा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बागी 4, 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।
8 of 10
सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग लगातार जारी है। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस सीक्वल में मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।
9 of 10
दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
दे दे प्यार दे 2
शैतान की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, अजय देवगन और आर. माधवन एक बार फिर लव रंजन निर्मित दे दे प्यार 2 में साथ आएंगे। रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।
धड़क 2
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार धर्मा प्रोडक्शन की आगामी सीक्वल 'धड़क 2' में एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह फिल्म भी 2025 को रिलीज होगी।