2009 को सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' ईद के मौके पर रिलीज हुई। दर्शकों को सलमान का एक्शन पैक अवतार बेहद पसंद आया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 2009 के बाद अब 2019 में सलमान खान ईद पर ही फिल्म भारत को लेकर आ रहे हैं। करीब एक दशक से सलमान ईद पर फैंस को अपनी फिल्म का तोहफा देते हैं। तोहफों की लिस्ट में 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन क्या आपने सोचा कि 2009 के पहले बॉलीवुड की ईद कैसी हुआ करती थी। चलिए एक नजर में देखते हैं कि 2009 की ईद के पहले क्या होता था ईद पर रिलीज हुई फिल्मों का हाल...
विज्ञापन
2 of 9
किडनैप और ड्रोणा का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल: 2008
फिल्म: किडनैप और द्रोणा
2008 ईद पर दो फिल्में रिलीज हुईं थीं। जिसमें एक फिल्म थी द्रोणा और दूसरी फिल्म थी किडनैप। द्रोणा में अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा लीड में थे वहीं किडनैप में इमरान खान और मिनिषा लांबा नजर आए थे। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थीं।
विज्ञापन
3 of 9
भूल भूलैया और लागा चुनरी में दाग
- फोटो : सोशल मीडिया
साल:2007
फिल्म: भूल भुलैया और लागा चुनरी में दाग
2007 की ईद पर भी 2 फिल्में रिलीज हुई थीं। एक फिल्म थी भूल भुलैया जबकि दूसरी फिल्म थी लागा चुनरी में दाग। 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालान, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा लीड रोल में थे वहीं फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म हॉरर-कॉमेडी थी। इसके साथ ही रानी मुखर्जी की फिल्म लागा चुनरी में दाग फ्लॉप रही थी।
4 of 9
फिल्म डॉन और जानेमन का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल: 2006
फिल्म: डॉन और जानेमन
2006 की ईद पर भी दो फिल्में रिलीज हुई थीं। एक तरफ जहां जानेमन में अक्षय कुमार और सलमान खान थे तो वहीं डॉन में शाहरुख खान, अर्जुन रामपाल और प्रियंका चोपड़ा थे। बता दें कि शाहरुख की डॉन, अमिताभ बच्चन की डॉन का रीमेक थी। दोनों फिल्मों की टक्कर में डॉन ने बाजी मारी थी जबकि जानेमन कुछ कमाल नहीं दिखाई पाई।
विज्ञापन
5 of 9
गरम मसाला और फिल्म क्योंकि का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल: 2005
फिल्म: गरम मसाला और क्योंकि
2005 में भी दो फिल्में रिलीज हुई थीं। एक फिल्म थी गरम मसाला और दूसरी फिल्म थी क्योंकि। गरम मसाला में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। न सिर्फ गाने बल्कि फिल्म भी हिट साबित हुई। वहीं सलमान खान और करीना स्टारर क्योंकि फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन
6 of 9
वीर जारा का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल: 2004
फिल्म: वीर-जारा
2004 में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा स्टारर वीर जारा रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था तो वहीं फिल्म को लोग आज तक भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म एक लव स्टोरी थी।
विज्ञापन
7 of 9
'कल हो न हो' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल: 2003
फिल्म: कल हो न हो
शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'कल हो न हो' 2003 की ईद पर रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने सुपरहिट थे और फिल्म भी। शाहरुख के किरदार ने लोगों को काफी रुलाया था। फिल्म का डायरेक्शन निखिल आडवाणी ने किया था।
8 of 9
रिश्ते
- फोटो : सोशल मीडिया
साल: 2002
फिल्म: रिश्ते
2002 में ईद के मौके पर अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म रिश्ते रिलीज हुई थी। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
साल:2001
फिल्म: कभी खुशी कभी गम
2001 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन फिल्म कभी खुशी कभी गम में एक साथ नजर आए थे। ऋतिक शाहरुख के अलावा फिल्म में काजोल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी थे। फिल्म सुपरहिट थी।