पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन है, ऐसे में सिनेमा भी ठप पड़ा है, न किसी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और न ही किसी टीवी शो या फिल्म का शूट। वहीं टीवी पर भी पुराने टीवी शोज का प्रसारण किया जा रहा है। इस बीच हम आपको दिखाते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के पोस्टर्स जो हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड हैं।
विज्ञापन
2 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड बाहुबली का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली
बाहुबली और बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्मों में शामिल हैं जिनकी गूंज विदेश तक सुनने को मिली। फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। लेकिन चाहें बात बाहुबली की हो या फिर बाहुबली 2 की, दोनों फिल्मों के पोस्टर की हॉलीवुड फिल्मों से कॉपीड नजर आए। बाहुबली का पोस्टर फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से प्रेरित था तो वहीं बाहुबली 2 का एक पोस्टर फिल्म 'ओंग बैक 2' की कॉपी लगा।
विज्ञापन
3 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड रा.वन का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
रा.वन
शाहरुख खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म रा.वन 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक साइंस फिक्शन थी, जिसमें शाहरुख खान का सुपरहीरो अवतार नजर आया था। फिल्म का एक पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आया था जिसमें करीना कपूर को शाहरुख ने गोदी में उठाया था। फिल्म का ये पोस्टर हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म बैटमैन से कॉपीड था।
4 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड गजनी का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
गजनी
आमिर खान और आसिन स्टारर फिल्म गजनी 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं फिल्म का पोस्टर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म हल्क से कॉपीड था।
विज्ञापन
5 of 17
पुर्तगाली एलबम से कॉपीड पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
पीके
गजनी के अलावा आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके का पोस्टर भी हॉलीवुड से ही कॉपीड था। आमिर की फिल्म का पोस्टर पुर्तगाली सिंगर क्विम (Quim Barreiros) की एक एलबम से कॉपीड था।
विज्ञापन
6 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड एक विलेन का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक विलेन
श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म एक विलेन का पोस्टर भी हॉलीवुड डांस फिल्म स्ट्रीट डांस से प्रेरित दिखता है। वहीं फिल्म का दूसरे पोस्टर में भी हॉलीवुड फिल्म फेसऑफ की झलक नजर आती है।
विज्ञापन
7 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड मर्डर 2 का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
मर्डर 2
इमरान हाशमी और जैकलीन स्टारर फिल्म मर्डर 2 बोल्डनेस और गानों के चलते सुर्खियों में रही थी। फिल्म का पोस्टर हॉलीवुड फिल्म एंटी क्रिस्ट से कॉपीड था।
8 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड जिंदगी मिलेगी न दोबारा का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी मिलेगी न दोबारा
ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म जिंदगी मिलेगी न दोबारा देखने के बाद कई लोगों ने जिदंगी को जीने और देखने का नजरिया बदल लिया था। फिल्म के एक पोस्टर में शर्टलेस ऋतिक के साथ अभय और फरहान सड़क पर चलते नजर आ रहे थे। फिल्म का ये पोस्टर लॉर्ड्स ऑफ डॉगटाउन से कॉपीड था।
9 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड काइट्स का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
काइट्स
ऋतिक रोशन मेक्सिकन एक्ट्रेस बारबरा मोरी के साथ फिल्म काइट्स में रोमांस करते नजर आए थे। फिल्म के एक पोस्टर में ऋतिक और बारबरा काफी करीब नजर आते हैं। फिल्म का ये पोस्टर हॉलीवुड फिल्म नोटबुक से कॉपीड था।
10 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड अगली और पगली का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अगली और पगली
मल्लिका शेरावत और रणवीर शौरी की फिल्म अगली और पगली का एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमे मल्लिका गोदी में रणवीर शौरी को उठाए नजर आती हैं। फिल्म का ये पोस्टर हॉलीवुड फिल्म टिल डेथ से कॉपीड था।
11 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड मर्डर 3 का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
मर्डर 3
मर्डर फिल्म सीरीज की तीसरी किश्त यानी मर्डर 3 का एक पोस्टर लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। हालांकि ये पोस्टर भी फिल्म जेनिफर्स बॉडी से कॉपीड था।
12 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड गुलाल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलाल
2009 में पीयूष मिश्रा, माही गिल स्टारर फिल्म गुलाल रिलीज हुई थी। फिल्म का पोस्टर हॉलीवुड फिल्म द शील्ड से कॉपीड था।
13 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड राउडी राठौर का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
राउडी राठौर
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर का जबरदस्त पोस्टर भी द रिप्लेसमेंट किलर्स से कॉपीड था।
14 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड अंजाना अंजानी का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजाना अंजानी
2010 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर की फिल्म अंजाना अंजानी का पोस्टर हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड था।
15 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड मौसम का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम
शाहिद कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म मौसम का पोस्टर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक से प्रेरित दिखाई पड़ता है। हालांकि मौसम बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी कमाल नहीं दिखा पाई थी।
16 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड हलचल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
हलचल
अक्षय खन्ना और करीना कपूर खान की फिल्म हलचल ने दर्शकों को लोट पोट कर दिया था। फिल्म का तो पता नहीं लेकिन फिल्म का पोस्टर जरूर माय बिग फैट ग्रीक वेडिंग से कॉपीड था।
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड एजेंट विनोद का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
एजेंट विनोद
सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद को सैफ अली खान पूरी सीरीज बनाना चाहते थे। लेकिन जेम्स बॉन्ड जैसे किरदार को रचने में उन्हें असफलता ही हाथ लगी। फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। इसके साथ ही फिल्म का पोस्टर भी हॉलीवुड फिल्म जॉनी इंग्लिश से कॉपीड था।