फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिकता के मुद्दे पर बनी हैं बॉलीवुड की 6 फिल्में, आखिरी वाली तो हुई थी सुपरहिट

Thu, 06 Sep 2018 05:34 PM IST
आनंद कश्यप
विज्ञापन
1 of 7
देश के सर्वोच्च न्यायालय ने समलैंगिकता को अपराध मानने वाली आईपीसी की धारा 377 की वैधानिकता पर फैसला सुनाते हुए इसे अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद समलैंगिक समाज में खुशी की लहर है। वहीं देश की तमाम बड़ी शख्सियतों के बीच बॉलीवुड के सितारों ने भी कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड सिनेमा में समलैंगिकता के मुद्दे को फिल्मों को जरिए जोर-शोर से उठाया भी गया है। बॉलीवुड में समलैंगिक संबंधों और उसे जुड़ी सामाजिक कड़वाहट को हमेशा से फिल्मों में दर्शाया जा चुका है। इन फिल्मों को सिनेमप्रेमियों ने काफी पसंद भी किया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें समलैंगिकता को बखूबी दिखाया है। 
विज्ञापन

2 of 7
फिल्म- फायर
शबाना आजमी और नदिता दास अभिनत फिल्म फायर साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहली बार दो महिलाओं के बीच समलैंगिक रिश्तों को दिखाया गया था। उस समय यह फिल्म काफी विवादों में रही थी। 
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म- माई ब्रदर निखिल
डायरेक्टर ओनिर द्वारा निर्देशित फिल्म माई ब्रदर निखिल साल 2005 में आई थी। इस फिल्म में दो युवकों के बीच समलैंगिक रिश्तों को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म में जूही चावला और मोहित सूरी मुख्य भूमिका में थे।

4 of 7
फिल्म- आई एम
ओनिर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चार कहानियों को दिखाया गया है। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राहुल बोस ने होमोसेक्सुअल का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म- मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ
कल्कि कोचलिन अभिनित यह फिल्म दो महिलाओं के बीच के प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म में कल्कि कोचलिन और सयानी गुप्ता के बीच प्रेम संबंधों के दिखाया गया है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म- अलीगढ़
मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी ने हॉमोसेक्सुअल प्रोफेसर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म- पद्मावत
इसी साल आई एक्टर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' में भी समलैंगिकता को दिखाया गया है। फिल्म में खिलजी का सेवक मलिक काफूर समलैंगिक होता है। इस किरदार को फिल्म में एक्टर जिम सारभ ने निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें